Suniel Shetty: जन्मदिन से एक दिन पहले बिहार क्यों गए अन्ना, जाते ही पटना में कर दिया बड़ा ऐलान

Published : Aug 11, 2026, 05:02 PM IST
suniel shetty birthday

सार

Suniel Shetty 65th birthday : 11 अगस्त को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच जन्मदिन से एक दिन पहले अन्ना अचानक बिहार पहुंचे और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की।

पटना (बिहार): बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर सुनील शेट्टी 11 अगस्त को अपना 65वा जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक उनको बर्थडे की वधाई दे रहे हैं। एक दिन पहले ‘अन्ना’ सोमवार को पटना पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। मीटिंग का मकसद एक आने वाली फिल्म की शूटिंग को लेकर बातचीत करना था। यह शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती है और करीब 50 से 60 दिनों तक चलेगी।

बिहार में ही क्यों फिल्म शूट करना चाहते हैं शेट्टी

  • मीटिंग के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "हमने पूरे डिपार्टमेंट के साथ मीटिंग की है। हम यहां शूटिंग के लिए आना चाहते हैं। चूंकि यहां नई फिल्म पॉलिसी लागू हुई है और बिहार शूटिंग के लिए एक बड़ी जगह बनकर उभर रहा है, इसलिए हम यहां आए। हम करीब 50 से 60 दिन की शूटिंग के लॉजिस्टिक्स पर चर्चा करने आए थे।"
  • एक्टर ने मुख्यमंत्री के रवैये की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "CM साहब का रिस्पॉन्स बहुत पॉजिटिव रहा है... वो हर चीज, खासकर राज्य के विकास को लेकर बहुत पॉजिटिव हैं। वो चाहते हैं कि यहां इंडस्ट्री आए। जब वो इन सब चीजों को लेकर इतने सपोर्टिव हैं, तो मुझे यकीन है कि यह काम जरूर होगा।"

बिहार की सच्ची घटना पर आधारित होगी फिल्म

सुनील शेट्टी अपनी आने वाली फिल्म के लिए पटना और सीतामढ़ी में लोकेशन तलाशने की योजना बना रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने बिहार सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
यह खबर ऐसे समय में आई है जब बिहार सरकार अपनी नई फिल्म नीतियों के जरिए राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। सरकार बिहार को फिल्म प्रोडक्शन के लिए एक पसंदीदा जगह के तौर पर पेश कर रही है।

ये थी सुनील शेट्टी की आखिरी फिल्म

सुनील शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हेरा फेरी 3' में दिखाई देंगे। 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

राहुल गांधी का मीडिया बाइट | AICC मुख्यालय से बड़ी बातें
साहब! सुहागरात में भी नहीं छुआ, हनीमून पर भी नहीं बनाए संबंध! नोएडा में थाने पहुंची पत्नी