अब सिर्फ चालान काटना नहीं, वसूली भी होगी! सुप्रीम कोर्ट ने सुझाए ये सख्त तरीके

Published : Oct 01, 2026, 06:21 PM IST
Supreme Court

सार

Supreme Court on Unpaid E-Challans: सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ई-चालान की वसूली के लिए रैंडम वाहन जांच और जरूरत पड़ने पर गाड़ी इम्पाउंड करने जैसे उपायों पर जोर दिया। जानिए वाहन मालिकों पर क्या असर होगा।

ई-चालान कटने के बाद उसे नजरअंदाज करना अब महंगा पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 28 सितंबर 2026 को बकाया ट्रैफिक चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। सुनवाई के दौरान रैंडम वाहन जांच और बकाया ई-चालान मिलने पर वाहन को इम्पाउंड करने जैसे उपायों पर चर्चा हुई।

ई-चालान काटना ही काफी नहीं, वसूली जरूरी

यह मामला S. Rajaseekaran बनाम Union of India से जुड़ी सड़क सुरक्षा याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल हजारों-लाखों ई-चालान जारी करने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा, जब तक जुर्माने की वसूली सुनिश्चित न हो। सुनवाई में कोर्ट को बताया गया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब ₹45,000 करोड़ के ई-चालान की वसूली बाकी है, जबकि लगभग ₹25,000 करोड़ की वसूली हो चुकी है।

यह भी पढ़ें; ‘Mayday’ देखकर विमान संभालने वाला प्लंबर कौन? Flydubai के यानीव हायून की पूरी कहानी

सड़क पर पकड़े गए तो क्या जब्त होगी गाड़ी?

सुप्रीम कोर्ट ने रैंडम वाहन जांच का सुझाव दिया। अगर जांच के दौरान किसी वाहन पर बकाया ई-चालान पाया जाता है, तो आवश्यक कार्रवाई के तहत वाहन को इम्पाउंड करने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि इसे इस तरह नहीं समझना चाहिए कि हर लंबित चालान पर तुरंत सड़क पर गाड़ी जब्त हो जाएगी। कार्रवाई लागू करने का तरीका संबंधित कानूनी और प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार तय होगा।

सिर्फ गाड़ी नहीं, ये सेवाएं भी हो सकती हैं प्रभावित

सुनवाई में बकाया चालान की वसूली के लिए कई दूसरे उपायों पर भी चर्चा हुई। इनमें वाहन के रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल, मालिकाना हक ट्रांसफर, फिटनेस और PUC सर्टिफिकेट जैसी सेवाओं को रोकना शामिल है। वाहनों को Parivahan पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट करने और ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण या मौजूदा लाइसेंस पर कार्रवाई जैसे विकल्पों पर भी चर्चा हुई।

बिजली बिल से जोड़ने का सुझाव भी आया

सुप्रीम कोर्ट ने एक अलग संभावित तरीके पर भी विचार किया—बकाया ट्रैफिक चालान को बिजली के बकाये से जोड़ना। लेकिन यह सुनवाई के दौरान दिया गया सुझाव था, तत्काल लागू किया गया नया नियम नहीं। इस पूरे मामले का मूल संदेश यही है कि वाहन मालिक लंबित ई-चालान को नजरअंदाज न करें। सुप्रीम कोर्ट अब इस बात पर जोर दे रहा है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियम सिर्फ कागज पर न रहें, बल्कि उनका प्रभाव जमीन पर भी दिखाई दे।

यह भी पढ़ें: लहूलुहान कैप्टन स्मित का सबसे ताजा और खौफनाक VIDEO आया सामने, बोले-मुझे सोना नहीं है..

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित के लिए सोमनाथ से काशी तक हो रही खास पूजा, देखें फोटोज
‘Mayday’ देखकर विमान संभालने वाला प्लंबर कौन? Flydubai के यानीव हायून की पूरी कहानी