Smit Machchhar Video : अपनी जान पर खेलकर 174 यात्रियों को जिंदा बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को कोई रक्षक, नायक, शेर, तो कोई उन्हें असली धुरंधर और रियल हीरो बता रहा है। पीएम मोदी से लेकर इजरायली पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनकी बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें रियल हीरो बताया है।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को हुई खौफनाक घटना के बाद के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद वह होश में थे और लगातार विमान में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे। घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक डायवर्ट कर सुरक्षित उतारा गया।

कॉकपिट में खून, घायल हालत में भी होश में रहे कैप्टन

सामने आए वीडियो में कॉकपिट के आसपास खून दिखाई दे रहा है। कैप्टन स्मित दर्द में कहते सुनाई देते हैं कि उनका सिर और हाथ बहुत दुख रहा है और उन्हें तकिया चाहिए। साथ ही वह कहते हैं कि उन्हें सोना नहीं है। रिपोर्टों के मुताबिक, गंभीर चोटों के बावजूद वह होश में रहना चाहते थे, ताकि जरूरत पड़ने पर विमान को सुरक्षित उतारने में मदद कर सकें। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

यात्रियों ने आरोपी को काबू किया

एक यात्री के वीडियो में दावा किया गया कि विमान में अपहरण जैसी स्थिति बन गई थी और यात्रियों ने पायलट की रक्षा करने के लिए आरोपी को काबू किया। रिपोर्टों के अनुसार, कॉकपिट में दोनों पायलट घायल हुए और यात्रियों तथा ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने स्थिति संभालने में मदद की। आरोपी को सऊदी अधिकारियों ने विमान के तबूक में उतरने के बाद हिरासत में ले लिया। घटना की पूरी परिस्थितियों और मकसद की जांच जारी है।

करीब 14 हजार फीट नीचे आया विमान

घटना के दौरान विमान की ऊंचाई में बेहद तेज गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्टों के मुताबिक बोइंग 737 MAX 8 कुछ ही समय में करीब 14 हजार फीट नीचे आ गया। इसके बाद इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया और विमान को तबूक की ओर डायवर्ट किया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे।

स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाए गए कैप् स्मित

तबूक में विमान उतरने के बाद कैप्टन स्मित को स्ट्रेचर पर विमान से बाहर निकाला गया। वीडियो में वह लहूलुहान हालत में लेकिन पूरी तरह होश में नजर आते हैं। उनके आसपास मौजूद यात्री पुलिस को बुलाने की मांग करते दिखे। रिपोर्टों के मुताबिक स्मित को इलाज के लिए तबूक के अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

घटना की जांच जारी

फ्लाईदुबई की इस घटना को लेकर यूएई और अन्य संबंधित अधिकारी जांच कर रहे हैं। कुछ रिपोर्टों में सह-पायलट को ओमान का नागरिक बताया गया है, हालांकि उसकी राष्ट्रीयता और घटना के मकसद को लेकर आधिकारिक जांच जारी है। इजरायली और भारतीय पक्षों की ओर से कैप्टन स्मित के साहस की सराहना की गई है।

Scroll to load tweet…