
Amit Shah Speech: पंजाब में AAP सरकार को लेकर अमित शाह की बड़ी भविष्यवाणी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए शाह ने कहा कि अगले 30 साल तक उनकी सरकार बनने की संभावना नहीं है। वहीं, पंजाब की राजनीति पर उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में आम आदमी पार्टी का सुपड़ा साफ हो जाएगा। शाह ने पंजाब से 2029 तक नशे के कारोबार को खत्म करने का संकल्प भी जताया। यमुना की सफाई का जिक्र करते हुए उन्होंने दिल्ली सरकार के प्रयासों की सराहना की और स्वच्छ यमुना का लक्ष्य पूरा करने की बात कही।