MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Smit Machchhar Story: करना चाहते थे बिजनेस, 19 की उम्र में वो सेमिनार, जिसने बदल दी पूरी जिंदगी

Smit Machchhar Story: करना चाहते थे बिजनेस, 19 की उम्र में वो सेमिनार, जिसने बदल दी पूरी जिंदगी

Smit Machchhar बचपन से पायलट नहीं बनना चाहते थे। परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस के लिए इंजीनियरिंग पढ़ी, फिर एक एविएशन सेमिनार ने जिंदगी बदल दी।जानिए स्मित मच्छर के प्रेरणादायक करियर, न्यूज़ीलैंड ट्रेनिंग, SpiceJet और फिर Flydubai Captain बनने तक का सफर।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Oct 01 2026, 12:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Smit Machchhar: बिजनेस से कॉकपिट तक कैसे पहुंचे?
Image Credit : X

Smit Machchhar: बिजनेस से कॉकपिट तक कैसे पहुंचे?

Smit Machchhar Story: हम सब जानते हैं कि फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर ने अपनी जान पर खेलकर 174 लोगों की जान बचाई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका यह सफर कितना दिलचस्प रहा है? बचपन में उनका सपना कभी पायलट बनने का नहीं था। वह तो अपने परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहते थे। इसी सिलसिले में उन्होंने पहले टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर मुंबई के वेलिंगकर इंस्टीट्यूट से मैनेजमेंट का रुख किया। लेकिन कहते हैं ना कि किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
एक सेमिनार ने बदल दी जिंदगी की दिशा
Image Credit : X

एक सेमिनार ने बदल दी जिंदगी की दिशा

जब स्मित करीब 19 साल के थे, तब मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान वे एक एविएशन सेमिनार में शामिल हुए थे। उस एक सेमिनार ने उनकी पूरी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। पहली बार उन्हें आसमान और विमानों की दुनिया आकर्षित करने लगी। हालांकि, शुरुआत में उनकी मां उनके इस नए करियर के चुनाव को लेकर काफी चिंतित थीं, लेकिन स्मित का जुनून उन्हें न्यूजीलैंड खींच ले गया। वहां उन्होंने कड़ी फ्लाइट ट्रेनिंग ली और यहीं से उनके एक कमर्शियल पायलट बनने का शानदार रास्ता खुल गया।

Related Articles

Related image1
Smit Machchhar: कौन हैं Flydubai के भारतीय पायलट? मुंबई, परिवार और 9,750 घंटे की पूरी कहानी
Related image2
Flydubai Pilot VIDEO: भारतीय पायलट की दिलेरी पर विदेशी हुए फिदा, नेतन्याहू ने दी शानदार सलामी!
35
स्पाइसजेट से लेकर फ्लाईदुबई तक का लंबा अनुभव
Image Credit : X

स्पाइसजेट से लेकर फ्लाईदुबई तक का लंबा अनुभव

न्यूजीलैंड से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद स्मित ने बोइंग 737 विमानों को उड़ाना शुरू किया। जून 2011 में वे भारत की प्रमुख एयरलाइन स्पाइसजेट से जुड़े और वहां 11 साल से ज्यादा लंबा वक्त बिताया। इस दौरान वे सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के रूप में काम करते हुए दूसरे पायलटों को भी ट्रेनिंग देने लगे। उनके पास बोइंग 737 के अलग-अलग मॉडल्स पर कुल 9,750 घंटे से ज्यादा की उड़ान का तजुर्बा है। जून 2022 में वे फ्लाईदुबई में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर शामिल हो गए।

45
जब शिक्षा और सूझबूझ ने बचाई 174 जानें
Image Credit : X

जब शिक्षा और सूझबूझ ने बचाई 174 जानें

30 सितंबर 2026 को उनके इसी लंबे तजुर्बे और सूझबूझ की असली परीक्षा हुई। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में जब ओमान के को-पायलट ने उनपर चाकू से हमला किया, तो हर तरफ अफरातफरी मच गई। विमान दो मिनट में 17,400 फीट नीचे आ गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद स्मित ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने जैसे-तैसे कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे यात्रियों और अन्य क्रू को अंदर आने का मौका मिला। बाद में अन्य रिलीफ पायलटों ने विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतार लिया। आज उनकी शिक्षा, ट्रेनिंग और बहादुरी हर किसी के लिए मिसाल बन चुकी है।

55
Flydubai Captain: 2022 में बदला एयरलाइन का कॉकपिट
Image Credit : X

Flydubai Captain: 2022 में बदला एयरलाइन का कॉकपिट

स्पाइसजेट में 11 साल से ज्यादा समय बिताने के बाद जून 2022 में मच्छार डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के रूप में फ्लाईदुबई से जुड़े। वह बोइंग 737 बेड़े पर कप्तान के तौर पर उड़ान भर रहे थे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
विश्व समाचार
सफलता की कहानी
पॉजिटिव न्यूज
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rahul Gandhi: वोटर फॉर्म विवाद, राहुल ने चुनाव आयोग से पूछा- 'अवैध' बदलाव का आदेश किसने दिया?
Recommended image2
Strait of Hormuz: सस्ते तेल लेने के लिए भारतीय रिफाइनरियों ने क्यों किराए पर लिए टैंकर?
Recommended image3
India Pakistan Tensions: पानी के लिए फिर दुनिया के सामने पाकिस्तान की गुहार, भारत के फैसले पर क्या बोले मंत्री?
Recommended image4
Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में रातभर क्यों बरसे बम? 9 महिलाओं-बच्चों की मौत का दावा, 10 PHOTOS
Recommended image5
ज्ञानेश कुमार को हटाना क्यों नहीं आसान? विपक्ष के विरोध से भी कुछ नहीं होगा, जानें नियम
Related Stories
Recommended image1
Smit Machchhar: कौन हैं Flydubai के भारतीय पायलट? मुंबई, परिवार और 9,750 घंटे की पूरी कहानी
Recommended image2
Flydubai Pilot VIDEO: भारतीय पायलट की दिलेरी पर विदेशी हुए फिदा, नेतन्याहू ने दी शानदार सलामी!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved