MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Flydubai Pilot VIDEO: भारतीय पायलट की दिलेरी पर विदेशी हुए फिदा, नेतन्याहू ने दी शानदार सलामी!

Flydubai Pilot VIDEO: भारतीय पायलट की दिलेरी पर विदेशी हुए फिदा, नेतन्याहू ने दी शानदार सलामी!

Flydubai Pilot Smitt Machhar: कॉकपिट में चाकू से हमला, गंभीर चोट के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी। नेतन्याहू ने उनकी बहादुरी को सलाम किया। PHOTO-VIDEO में देखें कैसे 180 यात्रियों की जान बची और आखिर कॉकपिट में क्या हुआ?

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Oct 01 2026, 07:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Flydubai Pilot: चाकू लगने के बाद भी डटे रहे भारतीय पायलट स्मित मच्छार, नेतन्याहू ने किया सलाम
Image Credit : X

Flydubai Pilot: चाकू लगने के बाद भी डटे रहे भारतीय पायलट स्मित मच्छार, नेतन्याहू ने किया सलाम

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को जो कुछ हुआ, उसने विमान में बैठे यात्रियों को ही नहीं, पूरी दुनिया को झकझोर दिया। उड़ान के दौरान कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट ने हमला किया। मच्छार गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उनके इस कदम की इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुलकर तारीफ की है।

My salute to the Indian pilot Captain Smit Machchhar for his extraordinary bravery.

Despite being stabbed and seriously injured, he fought back, resisted, opened the cockpit door, and enabled passengers and crew to overpower the attacker — preventing a catastrophic mid-air…

— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) September 30, 2026

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Flydubai Flight Attack: कॉकपिट में चाकू चला, फिर भी पायलट नहीं टूटे
Image Credit : X

Flydubai Flight Attack: कॉकपिट में चाकू चला, फिर भी पायलट नहीं टूटे

रिपोर्टों के मुताबिक, हमले के दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे आया। करीब 30 सेकंड में विमान की ऊंचाई लगभग 14,000 फीट तक घट गई। इसी दौरान मच्छार घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इससे यात्रियों और क्रू के दूसरे सदस्यों को अंदर पहुंचकर हमलावर को रोकने का मौका मिला।

Related Articles

Related image1
Top 10 News: कॉकपिट में पायलट पर चाकू से हमला, मोदी-ट्रंप से Apple Pay तक 10 बड़ी खबरें
Related image2
Flydubai Flight VIDEO: 'हाईजैक' सिग्नल से पहले कॉकपिट में क्या हुआ? पायलट को चाकू! PHOTOS
37
Captain Smitt Machchhar: खून से लथपथ थे, फिर भी बचाने में जुटे रहे
Image Credit : X

Captain Smitt Machchhar: खून से लथपथ थे, फिर भी बचाने में जुटे रहे

मच्छार को कई चोटें आईं और बाद में उन्हें सऊदी अरब के तबुक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीय दूतावास के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बताई गई और उन्हें जरूरी चिकित्सा सहायता मिल रही थी। विमान में मौजूद अन्य यात्रियों और क्रू की मदद से हमलावर को काबू किया गया। इसके बाद विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग तबुक में हुई।

47
Netanyahu Praise: नेतन्याहू ने कहा- ‘सच्चे हीरो’ हैं भारतीय पायलट
Image Credit : X

Netanyahu Praise: नेतन्याहू ने कहा- ‘सच्चे हीरो’ हैं भारतीय पायलट

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कैप्टन स्मित मच्छार की “असाधारण बहादुरी” को सलाम किया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों और क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की। नेतन्याहू ने उनके जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें “सच्चा हीरो” बताया।

NEW VIDEO: Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu meets Yaniv, the passenger credited with helping stop an apparent attack aboard an Israel-bound Flydubai flight.

Yaniv rushed toward the cockpit as chaos unfolded, helping subdue the attacker before off-duty crew members took… pic.twitter.com/czWPyaOF4s

— Fox News (@FoxNews) September 30, 2026

57
Netanyahu Meeting: क्या नेतन्याहू की पायलट से मुलाकात हुई?
Image Credit : X

Netanyahu Meeting: क्या नेतन्याहू की पायलट से मुलाकात हुई?

यहां एक अहम तथ्य सामने आया है। अभी उपलब्ध रिपोर्टों में नेतन्याहू और अस्पताल में भर्ती कैप्टन मच्छार की व्यक्तिगत मुलाकात की पुष्टि नहीं है। नेतन्याहू ने तेल अवीव लौटे फ्लाइट के यात्रियों से मुलाकात की और इस दौरान घटना में शामिल लोगों की बहादुरी की चर्चा की। मच्छार उस समय सऊदी अरब के तबुक में इलाज करा रहे थे।

Israeli hero aboard nearly-hijacked FlyDubai flight FZ 1073: Yaniv Hayoun

Hayoun has no background in security. But when he realized there was an attempted hijacking, he knew he had to do something.

He ran to the cockpit and physically fought with the co-pilot, who had stabbed… pic.twitter.com/HHHnKPXETx

— Israel War Room (@IsraelWarRoom) September 30, 2026

67
Trump Praise: ट्रंप ने भी की भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ
Image Credit : X

Trump Praise: ट्रंप ने भी की भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने फ्लाईदुबई की घटना को लेकर नेतन्याहू से बातचीत की। ट्रंप ने इस दौरान भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रशंसा की। इस तरह घटना के बाद मच्छार की हिम्मत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली।

77
कौन हैं जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार?
Image Credit : X

कौन हैं जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार?

गुजरात से ताल्लुक रखने वाले कैप्टन स्मित मच्छार का एविएशन सेक्टर में शानदार और लंबा करियर रहा है। वह पिछले चार सालों से फ्लाईदुबई के साथ बतौर डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन जुड़े हुए थे। इससे पहले उन्होंने भारत में स्पाइसजेट एयरलाइन के साथ लगभग 11 साल तक अपनी सेवाएं दी थीं। उनके पास बोइंग 737 बेड़े को उड़ाने का 13 साल से अधिक का लंबा अनुभव और 9,750 से ज्यादा घंटे की उड़ान का रिकॉर्ड है। इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित मच्छार की हर तरफ चर्चा हो रही है। भारत सरकार और दूतावास लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं तथा उनके परिवार के संपर्क में हैं। खून से लथपथ होने के बावजूद यात्रियों की ढाल बनने वाले इस भारतीय पायलट ने पूरी दुनिया में देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Together with 🇮🇱&🇮🇳&🇦🇪 nations I pray for the life of Captain Smit Machchhar, the experienced and gifted hero Indian pilot of flydubai flight FZ1073.
His courage & the courage of other Israeli & Emirati passengers & crew members saved the lives of 180 souls. 

🇮🇱🇮🇳🇦🇪 United…

— 🇮🇱 Reuven Azar (@ReuvenAzar) September 30, 2026

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
इज़राइल (Israel)
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Top 10 News: कॉकपिट में पायलट पर चाकू से हमला, मोदी-ट्रंप से Apple Pay तक 10 बड़ी खबरें
Recommended image2
850 रुपये किलो नींबू, 680 का टमाटर... नॉर्वे का ये वीडियो देखकर भारतीय ने पूछ लिया बड़ा सवाल
Recommended image3
2 प्लेट छोले-भटूरे ने खोल दी पति के अफेयर की पोल, पत्नी ने बीच बाजार की धुनाई
Recommended image4
मंच पर अचानक रो पड़ीं विजय की उम्मीदवार, फिर CM ने बढ़ाया हाथ और पोंछे आंसू... क्या हुआ था?
Recommended image5
INDIA Bloc Meeting: SIR से लेकर EVM तक, 10 प्वाइंट में जानें बैठक में क्या-क्या हुआ?
Related Stories
Recommended image1
Top 10 News: कॉकपिट में पायलट पर चाकू से हमला, मोदी-ट्रंप से Apple Pay तक 10 बड़ी खबरें
Recommended image2
Flydubai Flight VIDEO: 'हाईजैक' सिग्नल से पहले कॉकपिट में क्या हुआ? पायलट को चाकू! PHOTOS
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved