Suvendu Adhikari: क्या खाते हैं शुभेंदु अधिकारी? मां ने खोला बेटे की पर्सनल लाइफ और बचपन का राज

Published : May 09, 2026, 10:45 AM IST

पश्चिम बंगाल की राजनीति के बड़े नेता शुभेंदु अधिकारी की निजी जिंदगी कैसी है, उन्हें खाने में क्या पसंद है और उनका बचपन कैसा बीता? उनकी मां गायत्री अधिकारी ने इन सभी बातों का खुलासा किया है।

PREV
18
तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने में शुभेंदु अधिकारी की बड़ी भूमिका मानी जाती है। राज्य की राजनीति में वह एक दमदार नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनके तीखे बयानों से लेफ्ट, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सभी परेशान रहते हैं।
28
राज्य की राजनीति में भले ही शुभेंदु अधिकारी एक दबंग नेता हों, लेकिन वह पूरी तरह से 'फैमिली मैन' हैं। अविवाहित शुभेंदु परिवार में सभी के लाडले हैं। उनकी मां गायत्री देवी ने बताया कि घर पर शुभेंदु काफी शांत रहते हैं।
38
शुभेंदु अधिकारी की मां ने बताया कि बचपन में वह दूसरे बच्चों की तरह ही शरारती थे। हालांकि, थोड़ा बड़े होने पर वह शांत हो गए। शुभेंदु को ज्यादा डांट-फटकार लगाने की जरूरत कभी नहीं पड़ी।
48
शुभेंदु की मां ने बताया कि उनका राजनीति की तरफ बचपन से ही झुकाव था। उन्होंने कम उम्र में ही कई पद संभाले। उनके शब्दों में, 'वह कॉलेज के जीएस बने, नगर पालिका के चेयरमैन बने। दो बैंकों के भी चेयरमैन रहे। फिर विधायक बने।'
58
शुभेंदु की मां के मुताबिक, उनके खाने-पीने को लेकर ज्यादा नखरे नहीं हैं। हालांकि, उन्हें इलिश (हिल्सा) मछली बहुत पसंद है। गायत्री देवी ने बताया कि उन्हें और क्या-क्या खाना पसंद है।
68

गायत्री देवी ने बताया, 'घर पर वह सुबह नाश्ते में सब्जी-रोटी और फल खाते हैं। बाहर क्या करते हैं, यह मैं नहीं जानती।' उन्होंने यह भी बताया कि गर्मियों में रात को उन्हें पानी वाले चावल (जोल ढाला भात) और आलू का चोखा खाना पसंद है।

78
गायत्री देवी ने बताया कि शुभेंदु को इलिश (हिल्सा) मछली खाना बहुत पसंद है। इलिश भापा (भाप में पकी हिल्सा) या तली हुई हिल्सा उनकी सबसे पसंदीदा डिश है। इसके अलावा उन्हें पोस्तो (खसखस) और दाल भी पसंद है।
88
राजनीति के मंच पर शुभेंदु चाहे कितने भी दबंग क्यों न हों, घर पर वह किसी भी आम बंगाली की तरह ही हैं। उनकी मां की बातों से साफ है कि उनके जीवन पर बंगालीपन की गहरी छाप है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories