'सिर फोड़ने' का घमंड 24 घंटे में चकनाचूर! अरेस्ट हुआ स्वतंत्र भारद्वाज, जानें कौन-कौन सी धाराएं लगीं

Published : Sep 05, 2026, 04:02 PM IST
Swatantra Bhardwaj  Arrest

सार

Swatantra Bhardwaj Arrest: सोशल मीडिया पर 'सिर फोड़ने' की शेखी बघारने वाले इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए उस पर कौन-कौन सी धाराएं लगी हैं।

Swatantra Bhardwaj Arrest News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शनकारी के पिता का सिर फोड़ने की खुली शेखी बघारने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली कोर्ट ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। विपक्ष के भारी हंगामे, राहुल गांधी के तीखे सवालों और 14 साल की नाबालिग पीड़िता के भावुक वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई और भागने की फिराक में लगे भारद्वाज को शुक्रवार को धमर नर गांव के पास से गिरफ्तार किया था।

क्या बोलकर फंसा स्वतंत्र भारद्वाज?

पूरा मामला 23 जून का है, जब जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। वहां मोबाइल से वीडियो बना रहे एक दलित प्रदर्शनकारी के पिता से स्वतंत्र भारद्वाज की झड़प हुई थी। उस वक्त पुलिस ने मामूली कार्रवाई कर छोड़ दिया था। हाल ही में एक पॉडकास्ट में भारद्वाज ने बेशर्मी से कुबूल किया, 'मैंने उस लड़की के पिता का सिर फोड़ दिया था। जानते हैं इस अपराध में कौन सी धारा लगती है? धारा 307 (हत्या का प्रयास)... लेकिन मैं जेल तक नहीं गया। पूरी दुनिया को यह जानना चाहिए, मैं रात भर खुलेआम घूमता रहा।' उसने यह भी दावा किया कि अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकी।

सियासी घमासान के बाद हुई स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी

इसके बाद नाबालिग लड़की के सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो जारी करने के बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर गरमा गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सवाल दागा कि क्या इस आरोपी को कोई राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है? इधर दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर सीजेपी (CJP) नेताओं के साथ सांसद चंद्रशेखर आजाद और पप्पू यादव धरने पर बैठ गए। पुलिस ने पहले 3 दिन का समय मांगा, लेकिन बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए चंद घंटों के भीतर बुलंदशहर बॉर्डर पर घेराबंदी कर भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्वतंत्र भारद्वाज पर कौन-कौन सी धाराएं लगीं?

SC/ST एक्ट: पीड़ित परिवार के दलित समुदाय से होने और हमले के मद्देनजर एफआईआर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं।

POCSO एक्ट: 14 साल की प्रदर्शनकारी छात्रा को सोशल मीडिया पर भारद्वाज के समर्थकों द्वारा मिल रही धमकियों के आधार पर अलग से पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

धारा 307 (हत्या का प्रयास): पुलिस का कहना है कि मेडिकल एक्सपर्ट्स की राय आने के बाद हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

गिरफ्तारी से पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने क्या कहा?

गिरफ्तारी से ठीक पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने मीडिया के सामने 'सेल्फ डिफेंस' (आत्मरक्षा) का राग अलापते हुए कहा कि भीड़ उसकी हत्या कर सकती थी, इसलिए उसने बचाव किया। हालांकि, पुलिस अब उससे हिरासत में सख्ती से पूछताछ कर रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कोर्ट रूम में इंतजार करते रहे वकील और जज के घर से हो गया फैसला? स्वतंत्र भारद्वाज केस में नया मोड़
सहारनपुर कलेक्टरेट में बुलडोजर एक्शन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, क्या बोले सपा प्रमुख?