
PM Modi In Sweden: दुनिया की बदलती कूटनीतिक तस्वीर के बीच भारत की वैश्विक ताकत लगातार बढ़ती नजर आ रही है। इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान ने स्वीडन की सीमा में प्रवेश किया और वहां की वायुसेना के अत्याधुनिक ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने उनके विमान को विशेष एयर एस्कॉर्ट दिया। यह दृश्य सिर्फ सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा नहीं था, बल्कि भारत और स्वीडन के मजबूत होते रिश्तों का भी बड़ा संदेश माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 17 और 18 मई को दो दिवसीय दौरे पर गोटेबोर्ग पहुंचे हैं। यह यात्रा स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ़ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर हो रही है।
जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी का विमान स्वीडन के एयरस्पेस में दाखिल हुआ, स्वीडिश एयरफोर्स के Saab JAS 39 Gripen लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट करना शुरू कर दिया। आसमान में दिखा यह दृश्य काफी आकर्षक और प्रतीकात्मक माना जा रहा है। कूटनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, किसी राष्ट्राध्यक्ष या प्रधानमंत्री के विमान को फाइटर जेट्स द्वारा एस्कॉर्ट करना सम्मान और रणनीतिक साझेदारी का संकेत माना जाता है। हाल के वर्षों में कई देशों ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में इसी तरह का विशेष प्रोटोकॉल अपनाया है।
यह भी पढ़ें: 65 साल की उम्र में पड़ोसन से इश्क़ फिर शादी, वायरल हो गई बिहार की अजब प्रेम की गजब कहानी
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, हरित ऊर्जा, रक्षा तकनीक, नवाचार और डिजिटल सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। भारत और स्वीडन के बीच पिछले कुछ वर्षों में रणनीतिक और आर्थिक संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। विशेष रूप से रक्षा और टेक्नोलॉजी सेक्टर में दोनों देशों के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है। स्वीडन की कंपनी Saab AB भारत के रक्षा क्षेत्र में पहले से सक्रिय रही है और ग्रिपेन फाइटर जेट्स को लेकर भी समय-समय पर चर्चा होती रही है।
Saab JAS 39 Gripen स्वीडन का मल्टीरोल लड़ाकू विमान है, जिसे आधुनिक एयर कॉम्बैट जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह विमान अपनी तेज गति, एडवांस एवियोनिक्स और कम ऑपरेशन लागत के लिए जाना जाता है। दुनिया के कई देश इस फाइटर जेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसे चौथी पीढ़ी के सबसे सक्षम लड़ाकू विमानों में गिना जाता है।
यह भी पढ़ें: दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत-नीदरलैंड की बड़ी दोस्ती, 17 समझौतों पर लगी मुहर
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।