
UNGA Video: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक हमेशा से दुनिया भर के सबसे गंभीर और कूटनीतिक भाषणों के लिए जानी जाती है। लेकिन इस बार न्यूयॉर्क में चल रहे इस महासम्मेलन से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन जब मंच से दुनिया को संबोधित कर रहे थे, ठीक उसी वक्त सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शारा अपने स्मार्टफोन पर बड़े मजे से इंस्टाग्राम रील्स देखते और दोस्तों को भेजते नजर आए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह वीडियो UN General Assembly के हाई-लेवल डिबेट के दौरान रिकॉर्ड हुआ। उस समय एर्दोगन पोडियम से भाषण दे रहे थे। कैमरे में अहमद अल-शारा अपने फोन पर व्यस्त दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस पल को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। अहमद अल-शारा के लिए यह UNGA में दूसरी उपस्थिति है। इससे पहले 2025 में उन्होंने करीब छह दशक बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया के नेताओं को संबोधित करने वाले सीरिया के पहले प्रतिनिधि के तौर पर हिस्सा लिया था।
Syria President AL-SHARAA CHECKS SOCIAL MEDIA mid UN GENERAL ASSEMBLY https://t.co/8vsr2jpwZU pic.twitter.com/a4Ekfqg4cb
— RT (@RT_com) September 22, 2026
आपको बता दें कि अहमद अल-शारा वही शख्स हैं जिन्होंने जनवरी 2025 में बशर अल-असद की सरकार के खिलाफ विद्रोही हमले का नेतृत्व किया था और उन्हें सत्ता से बेदखल कर सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति बने थे। इस साल UNGA की इस हाई-लेवल आम बहस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत करीब 130 देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचे हैं। ऐसे गंभीर मंच पर एक राष्ट्राध्यक्ष का इस तरह सोशल मीडिया रील्स में व्यस्त रहना अब इंटरनेट पर चर्चा और चुटकियों का बड़ा विषय बन गया है।
कुर्दिस्तान 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, जब दुनिया भर के दिग्गज नेता वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे, तब सीरियाई राष्ट्रपति का पूरा ध्यान अपने फोन की स्क्रीन पर था। वह बेहद इत्मीनान से रील्स स्क्रॉल कर रहे थे। गजब बात तो यह है कि अल-शारा का संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने का यह सिर्फ दूसरा मौका था। इससे पहले 2025 में वे लगभग 60 सालों में यूएनजीए को संबोधित करने वाले सीरिया के पहले प्रतिनिधि बने थे।
UN General Assembly का हाई-लेवल जनरल डिबेट मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत करीब 130 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारों के प्रमुखों ने पोडियम से अपनी बात रखी। इस सालाना बहस को UNGA सत्र का प्रमुख कार्यक्रम माना जाता है। वर्तमान सत्र की शुरुआत 8 सितंबर को हुई थी। बांग्लादेश के खलीलुर रहमान ने UNGA अध्यक्ष का पद संभाला। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपना वार्षिक संबोधन दिया। इसी दौरान अहमद अल-शारा का फोन इस्तेमाल करते हुए वीडियो सामने आया, जिसने गंभीर कूटनीतिक कार्यक्रम के बीच एक अलग ही तस्वीर पेश कर दी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।