
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) कैंपस में सोमवार देर रात एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना हुई है। यह मामला ताप्ती हॉस्टल के पास का है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा साबरमती ढाबे से अपने हॉस्टल लौट रही थी। तभी ताप्ती हॉस्टल के पास एक कार में बैठे दो युवकों ने उसे रोका। उन्होंने छात्रा को कार में बैठने और साथ में शराब पीने का ऑफर दिया। छात्रा का आरोप है कि इस दौरान दोनों ने उसके साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ भी की।
बता दें कि इस शर्मनाक घटना के बाद छात्रा ने तुरंत कैंपस के सिक्योरिटी गार्ड को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को वहां से हटाया और एहतियातन (preventive action) हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक छात्रा की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल दोनों युवकों के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लिया गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।