
Ketan Agarwal Murder Case Update News: केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुणे ग्रामीण पुलिस की चार्जशीट से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 5,053 पन्नों की इस चार्जशीट के मुताबिक, लोहगढ़ किले में मंगेतर की मौत के बाद आरोपी सिया गोयल ने ChatGPT और इंटरनेट पर सर्च किया था कि केतन के परिवार के सामने दुख कैसे जताएं और परेशान कैसे दिखें।
पुलिस का आरोप है कि 18 जून 2026 को लोहगढ़ किले से धक्का देकर केतन की हत्या की गई। जब केतन का परिवार पहाड़ी के नीचे पहुंचा, तो उन्हें सिया के हाव-भाव देखकर शक हुआ, क्योंकि वह बिल्कुल भी दुखी नहीं लग रही थी। चार्जशीट में बताया गया है कि घर लौटने के बाद सिया ने इंटरनेट पर सर्च किया कि रोने का नाटक कैसे करें, इमोशनल कैसे दिखें और केतन के रिश्तेदारों के सामने कैसा बर्ताव करें।
जांच में यह भी सामने आया है कि सिया ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने, पूछताछ में क्या बोलना है और घबराहट कैसे छिपानी है, यह सब भी सर्च किया था। पुलिस के मुताबिक, जब सह-आरोपी चेतन चौधरी को लगा कि उनका राज खुल सकता है, तब ये सब सर्च किया गया।
ये भी पढ़ें: Sharjah Murder Case: कर्नाटक के एल्विन की UAE में हत्या, 2 बैग में मिले शव के 9 टुकड़े, पत्नी-बेटा कहां हैं?
चार्जशीट के अनुसार, आरोपियों ने राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में भी काफी रिसर्च की थी। राजा की मई 2025 में मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पढ़ा कि वह मर्डर कैसे हुआ, पुलिस ने जांच कैसे की और किन सुरागों से आरोपी पकड़े गए। इसके अलावा, उन्होंने लोनावला और लोहगढ़ के आसपास खाई से गिरकर हुई मौतों के बारे में भी इंटरनेट पर पढ़ा था।
चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि सिया, चेतन और एक अन्य आरोपी रितेश हांगे ने इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और स्नैपचैट के जरिए आपस में बात की थी। पुलिस ने डिलीट की गई चैट्स, फोटो, मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड्स और सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिए हैं और इन्हें सबूत के तौर पर पेश किया है।
पुलिस का आरोप है कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन को मारने का प्लान बनाया और इसके लिए लोहगढ़ किले को चुना। जांचकर्ताओं का कहना है कि पहले सिया ने केतन को धक्का दिया, फिर चेतन ने उसे लात मारकर खाई में गिरा दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि 18 जून को केतन को लोहगढ़ बुलाने के लिए "माही" नाम के एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था।
इस चार्जशीट में करीब 80 से 85 गवाहों के नाम हैं, जिनमें से तीन लोगों ने इस वारदात को अपनी आंखों से देखने का दावा किया है। अब यह मामला कोर्ट में है, जहां चार्जशीट पर विचार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल ये सभी आरोप न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Crime: छात्रा का पीछा, फब्तियां और फिर स्कूटी में टक्कर, 150 मीटर सड़क पर घिसटी-PHOTO
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।