MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Delhi Crime: छात्रा का पीछा, फब्तियां और फिर स्कूटी में टक्कर, 150 मीटर सड़क पर घिसटी-PHOTO

Delhi Crime: छात्रा का पीछा, फब्तियां और फिर स्कूटी में टक्कर, 150 मीटर सड़क पर घिसटी-PHOTO

Delhi Crime: हौज खास में 21 साल की छात्रा ने बाइक सवार दो युवकों पर पीछा करने और परेशान करने का आरोप लगाया। शिकायत के मुताबिक, स्कूटी में टक्कर के बाद वह 100-150 मीटर तक सड़क पर घिसट गई। पुलिस CCTV जांच रही है।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 23 2026, 11:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
बाइक सवारों ने छात्रा का पीछा किया, स्कूटी में मारी टक्कर
Image Credit : X

बाइक सवारों ने छात्रा का पीछा किया, स्कूटी में मारी टक्कर

Delhi Student Harassment: राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। साकेत में अपनी इंटर्नशिप पूरी करके घर लौट रही 21 साल की एक डिज़ाइन की छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने न सिर्फ परेशान किया, बल्कि चलती स्कूटी से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इस खौफनाक हादसे में छात्रा करीब 100 से 150 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Delhi Student Harassment: रास्ते में फब्तियां कसने का आरोप
Image Credit : X

Delhi Student Harassment: रास्ते में फब्तियां कसने का आरोप

यह घटना 11 और 12 सितंबर की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। पीड़िता अपनी स्कूटी से हौज खास इलाके में पंचशील पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रही थी। तभी 20-25 साल की उम्र के दो मनचले बाइक पर आए और उसका पीछा करने लगे। छात्रा का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर फब्तियां कसीं और परेशान किया। जब उसने स्कूटी भगाकर बचने की कोशिश की, तो आरोपियों ने अपनी बाइक से उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी। उसने बताया कि वह करीब 100 से 150 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। सड़क पर पत्थर, बजरी और धूल होने से उसके शरीर पर गहरे घाव आए और कई जगह त्वचा छिल गई।

Related Articles

Related image1
Sharjah Murder Case: कर्नाटक के एल्विन की UAE में हत्या, 2 बैग में मिले शव के 9 टुकड़े, पत्नी-बेटा कहां हैं?
Related image2
IIT Bombay Suicide: साहिल के iPhone-ChatGPT हिस्ट्री से खुलेगा राज? क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
35
गंभीर चोटें और प्लास्टिक सर्जरी की नौबत
Image Credit : X

गंभीर चोटें और प्लास्टिक सर्जरी की नौबत

सड़क पर मौजूद बजरी और पत्थरों की वजह से छात्रा को चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं। राहगीरों की मदद से उसे पहले साकेत के मैक्स अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए नोएडा के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, चोटों की गहराई को देखते हुए उसे प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़ सकती है। इस भयानक हादसे के बाद से पीड़िता और उसका परिवार गहरे सदमे में है, और इलाज के बाद फिलहाल वह अपने घर कानपुर चली गई है।

45
Delhi Crime Case: राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
Image Credit : X

Delhi Crime Case: राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। छात्रा के मुताबिक, वहां मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस की व्यवस्था की। उसकी लाइव लोकेशन मिलने के बाद साथी भी मौके पर पहुंचे। उसे पहले साकेत के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, फिर नोएडा के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा ने डॉक्टरों के हवाले से प्लास्टिक सर्जरी की सलाह मिलने की बात कही है।

55
Delhi Police: CCTV में नहीं मिला घटना का सुराग
Image Credit : X

Delhi Police: CCTV में नहीं मिला घटना का सुराग

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, लेकिन कथित घटना का कोई सुराग नहीं मिला। 14 सितंबर को छात्रा की चचेरी बहन को उपलब्ध फुटेज दिखाए गए, लेकिन वह भी पीड़िता या आरोपियों की पहचान नहीं कर सकीं। 15 सितंबर को छात्रा के वकील के जरिए शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उससे दोबारा संपर्क किया। छात्रा ने बताया कि वह इलाज के लिए कानपुर चली गई है और ठीक होने के बाद दिल्ली आकर जांच में शामिल होगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
क्राइम न्यूज
दिल्ली समाचार
दिल्ली अपराध समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Viral Love Story: 8 फीट लंबी चिट्ठी में लिखी इश्क की कहानी, 60 साल बाद वायरल 'पुराना प्यार'
Recommended image2
Ramdhari Singh Dinkar: पीएम मोदी ने राष्ट्रकवि दिनकर को 118वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Recommended image3
Auto Driver Viral Video: 'महीने का 75 हजार कमाता हूं, फिर भी कर्ज में डूबा हूं', ऑटो वाले का दर्द सुन लोग हैरान
Recommended image4
Sharjah Murder Case: कर्नाटक के एल्विन की UAE में हत्या, 2 बैग में मिले शव के 9 टुकड़े, पत्नी-बेटा कहां हैं?
Recommended image5
Now Playing
Vikram I Movie: खूबसूरती से शुरू हुई कहानी पहुंची खौफनाक अंजाम तक! खुला ऐसा राज, सब दंग रह गए
Related Stories
Recommended image1
Sharjah Murder Case: कर्नाटक के एल्विन की UAE में हत्या, 2 बैग में मिले शव के 9 टुकड़े, पत्नी-बेटा कहां हैं?
Recommended image2
IIT Bombay Suicide: साहिल के iPhone-ChatGPT हिस्ट्री से खुलेगा राज? क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved