PHOTOS NEWS: लाल साड़ी-त्रिपुंड और नीला गमछा...तमन्ना भाटिया बनी 'साध्वी', देखिए बदला हुआ रूप

Published : May 12, 2026, 03:12 PM IST

बिकली गर्ल और टॉप की बॉलीवुड एक्ट्रेस भक्ति में डूबी नजर आए तो हैरानी तो होगी। ऐसा ही दृश्य बाबा महाकल की नगरी उज्जैन में दिखा, जब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकालेश्वर की भस्म आरती में पहुंची। उनका रूप एकदम बदला हुआ था। दो घंटे तक भक्ति में लीन रहीं।

PREV
15
तमन्ना भाटिया का बदला हुआ रूप

साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार तमन्ना भाटिया का एकदम अलग रूप देखने को मिला। माथे पर त्रिपुंड लगा था, तो लाल साड़ी और गले में भोलेनाथ का नीले रंग गमछा डला था। यह किसी फिल्म की शूटिंग नहीं, बल्कि वह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन थीं। करीब दो घंटे तक वो एक साधक की तरह महाकालेश्वर मंदिर में बाबा के सामने बैठ साधना करती रहीं।

25
आरती उतारी और चरणामृत भी पिया

दरअसल, तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के करीब तीन बजे महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची थीं। जहां वह भगवान भोलेनाथी भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल में बैठकर पूरे भक्ति-भाव से बाबा की पूरी आरती देखी। आरती उतारी और चरणामृत भी पिया।

35
बाबा की भक्ति में डूबी नजर आईं तमन्ना

बाबा महाकाल मंदिर से तमन्ना की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें वह परंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने मस्तक पर चंदन लगाया हुआ था। कह सकते हैं कि वो पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं।

45
तमन्ना ने महकाल से मांगी मन्नत

बता दें कि एक्ट्रेस ने बाबा महाकाल की आरती के बाद नंदी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। साथ ही बाबा को जल अर्पित करके आशीर्वाद लिया। वहीं तमन्ना का पता लगते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक देखना चाहता था।

55
बाबा महाकाल ने मुझे मुंबई से उज्जैन बुलाया

बाबा महाकाल के दर्शन के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया से भी बात की। जहां तमन्ना ने कहा-यहां कोई बिना बुलाए नहीं आता है। मुझे बाबा ने बुलाया था, तभी मैं यहां आ पाई। सचमुच यहां आकर बहुत अच्छा लगा। ऐसा और कहीं नहीं लगता है। वो सुकून सिर्फ अहसास किया जा सकता है। उसे शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories