Vijay Thalapathy Net Worth: 600 Cr दौलत-जीरो कर्ज, परिवार के हर सदस्य को दिए करोड़ों उधार

Published : May 04, 2026, 11:36 AM ISTUpdated : May 04, 2026, 11:56 AM IST

Vijay Thalapathy Net Worth 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 के शुरुआती रुझानों में थलापति विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ रही है। इन बीच जानिए उनकी संपत्ति, कर्ज, कार कलेक्शन, सालाना इनकम तक की पूरी डिटेल।

PREV
17
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: थलापति विजय की TVK बड़ी जीत की ओर

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार थलापति विजय पहली ने पहली अपनी ताकत आजमाई और आज रिजल्ट के दिन शुरुआती रुझानों में उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने जिस तरह से पकड़ बनाई है, उसने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि थलापति विजय की पार्टी भारी बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आ रही है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है, आखिर विजय की कमाई, संपत्ति, फैमिली और लाइफस्टाइल कैसी?

27
थलापति विजय की राजनीति में नई पारी की शुरुआत

थलापति विजय ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत सीधे चुनावी मैदान से की है। उन्होंने पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट जैसी अहम सीटों से चुनाव लड़कर साफ कर दिया है कि उनका इरादा सिर्फ एंट्री का नहीं, बल्कि मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने का है। फिल्मों में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग पहले से ही है, खासकर युवाओं के बीच। यही वजह है कि राजनीति में भी उन्हें तेजी से सपोर्ट मिलता नजर आ रहा है।

37
Thalapathy Vijay Net Worth in Rupees: कितना है कुल धन?

चुनावी हलफनामे के मुताबिक विजय की कुल संपत्ति करीब 603.20 करोड़ रुपये है। इसमें चल संपत्ति लगभग 404.58 करोड़ रुपये, अचल संपत्ति: करीब 198.62 करोड़ रुपये है। उनकी प्रॉपर्टी में कोडाइकनाल की कृषि भूमि से लेकर चेन्नई में कई रिहायशी और कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं। साफ है कि उन्होंने फिल्मों से कमाई को सही जगह निवेश भी किया है।

47
थलापति विजय के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी जबरदस्त

विजय सिर्फ फिल्मों के ही नहीं, बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल के भी बड़े नाम हैं। उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनमें शामिल हैं BMW 530, Toyota Lexus, Toyota Vellfire, BMW i7 इन कारों की कीमत मिलाकर करोड़ों में पहुंचती है, जो उनके शानदार लाइफस्टाइल को दिखाती है।

57
थलापति विजय की इनकम और सोना-चांदी

थलापति विजय के चुनावी हलफनामे में दिए गए ब्यौरे के अनुसार उनके पास सोना करीब 883 ग्रामख, चांदी लगभग 15 लाख रुपये की है। वहीं उनकी सालाना कमाई भी चौंकाने वाली है। वित्त वर्ष 2024-25 में उन्होंने करीब 184.53 करोड़ रुपये की आय दिखाई है।

67
थलापति विजय पर कोई कर्ज नहीं, उल्टा करोड़ों का उधार दिया

सबसे दिलचस्प बात ये है कि विजय पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का कोई कर्ज नहीं है। इसके उलट उन्होंने कई लोगों और संस्थाओं को 20-20 करोड़ रुपये तक एडवांस दिए हैं, जिनमें परिवार भी शामिल है। उन्होंने अपने पिता एस ए चंद्रशेखर को 3.02 करोड़ रुपये की रकम और मां शोभा शेखर को 8.71 लाख रुपये एडवांस दिए हैं। पत्नी संगीता को 12.60 करोड़ रुपये, बेटे जेसन संजय को 8.78 लाख रुपये और बेटी दिव्या साशा को 4.60 लाख रुपये की बड़ी राशि उधार दिए हैं। ए.एल.पी. एंटोनियस ब्रिटो और कोकिलाम्बल एजुकेशनल ट्रस्ट को 20-20 करोड़ रुपये एडवांस दिए हैं। 

77
थलापति विजय की बढ़ी सुरक्षा, बढ़ती सियासी ताकत

जैसे-जैसे चुनावी नतीजों की तस्वीर साफ होती जा रही है, विजय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है। इससे साफ संकेत मिलता है कि उनकी राजनीतिक अहमियत तेजी से बढ़ रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories