तमिलनाडु में विजय की TVK पार्टी ने अपने पहले चुनाव में ही जोरदार शुरुआत की है। महिलाओं, युवाओं, छात्रों और किसानों के लिए किए गए बड़े वादों ने जनता का ध्यान खींचा और पार्टी को मजबूत समर्थन दिलाया। टीवीके फिलहाल राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। 

Actor Vijay TVK Promises: तमिलनाडु में एक्टर विजय जोसफ थलापति की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) की सुनामी में सत्ताधारी डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) उखड़ती नजर आ रही है। विजय की पार्टी अपने पहले चुनाव में ही सभी को पछाड़ती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में उनकी इस बढ़त के पीछे कहीं न कहीं पार्टी के घोषणा-पत्र में किए गए चुनावी वादे हैं, जिन्हें तमिलनाडु की जनता ने हाथोहाथ लिया है। जानते हैं, TVK के 7 सबसे बड़े चुनावी वादे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- महिलाओं के लिए Madhippumigu Magalir Thittam

इस योजना के तहत 60 साल तक की महिला मुखिया को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया गया। इसका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

2- Annapoorani Super Six Scheme: मुफ्त LPG सिलेंडर

टीवीके ने हर परिवार को साल में 6 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान किया। इससे घरेलू खर्च कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

3- Annan Seer Thittam: शादी के लिए सहायता

इस योजना में बहन-बेटियों की शादी के लिए 8 ग्राम सोना देने का वादा किया गया। इसके साथ ही सिल्क साड़ी देने की योजना भी लोगों को आकर्षित कर रही है।

4- Kamarajar Kalvi Urudhi Thittam: शिक्षा पर फोकस

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए हर साल 15,000 रुपये की मदद देने की घोषणा की गई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई बच्चा पढ़ाई न छोड़े।

5- Vettri Payanam Thittam: महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा

महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का वादा किया गया, जिससे उनकी रोजमर्रा की आवाजाही आसान हो सके।

6- युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना

टीवीके ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए ग्रेजुएट्स को हर महीने 4,000 रुपये और डिप्लोमा धारकों को 2,500 रुपये देने की घोषणा की है।

7- किसानों के लिए कर्ज माफी का वादा

छोटे किसानों (5 एकड़ तक जमीन) का पूरा कर्ज माफ करने की बात कही गई है। वहीं, 5 एकड़ से ज्यादा जमीन वाले किसानों के लिए 50% कर्ज माफी का वादा शामिल है।

TVK की मजबूत शुरुआत और विजय की राजनीतिक पहचान

इन सभी लोकलुभावन और सीधे लाभ देने वाले वादों ने टीवीके को मजबूत शुरुआत दिलाई है। इससे विजय जोसफ तमिलनाडु की राजनीति में एक गंभीर खिलाड़ी के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं।