Tamil Nadu Budget: पहले ही बजट में विजय सरकार का मास्टरस्ट्रोक, Gen-Z के लिए खोला खजाना

Published : Aug 05, 2026, 02:46 PM IST
Tamil Nadu Budget

सार

Vijay Government BudgetV : तमिलनाडु सीएम विजय सरकार के वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने बुधवार को तमिलनाडु विधानसभा में पहला बजट पेश किया। इस बजट का मुख्य फोकस Gen-Z, छात्र और महिलाएं रहीं।

चेन्नई (तमिलनाडु) सीएम विजय की TVK सरकार का 5 जुलाई को पहला बजट आ गया है। जिसे वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया। जिसमें राज्य को साल 2031 तक 1.5 ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने का एक दूरदर्शी रोडमैप पेश किया गया। खासकर इस बजट में विजय सरकार ने Gen-Z के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है। इसके साथ युवा, महिलाओं पर भी सरकार खास मेहरबान हुई है।

विजय सरकार के बजट में  'Gen-Z'के लिए बड़े फैसले

  • वित्त मंत्री ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रैपिड रिस्पांस फोर्स के संचालन जैसे कई बड़े ऐलान किए।
  • विजय सरकार ने जेन-जी को ध्यान में रखते हुए ऐलान किया है कि वेट्री मणिकनिनी थिट्टम'के तहत कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए लैपटॉप योजना शुरू की जाएगी। जिसके लिए सरकार ने 2000 करोड़ बजट आवांटित किया है।
  • सरकार ने ऐलान किया है कि 'Gen-Z'के लिए 777 करोड़ रुपए की साइकिलें, साथ ही हेलमेट और बोतल होल्डर बांटे जाएंगे।
  • सीएम विजय के मंत्री ने ऐलान किया कि 11वीं के छात्रों को मुफ्त साइकिलें बांटी जाएंगी। इसके लिए 277 करोड़ रुपए का बजट सरकार ने बनाया है।
  • विजय सरकार ने तमिलनाडू में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के कामराज के नाम पर सरकारी आवासीय स्कूल बनाए जाने की घोषणा की है।

महिलाओं पर मेहरबान विजय सरकार

  • विजय सरकार ने अपने पहले बजट में महिलाओं का भी ध्यान रखा है। महिलाओं के लिए 'सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी योजना' के लिए 812 करोड़ रुपए प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही गर्वभति महिलाओं और नवजात बच्चों के लिए विजय सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं।
  • वित्त मंत्री ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रैपिड रिस्पांस फोर्स के संचालन जैसे कई बड़े ऐलान किए।

मुस्लिम समुदाय के लिए बड़ा फैसला

  • थलापति विजय सरकार ने अपने पहले बजट में मुस्लमानों का भी काफी ख्याल रखा है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि पहली बार हज यात्रा पर जाने वालों के लिए राज्य की हज सब्सिडी 25,000 रुपए से बढ़ाकर 35,000 रुपए कर दी गई है।

जानिए क्या है विजय सरकार का लक्ष्य

वित्त मंत्री ने बजट के दौरान तमिलनाडु की मौजूदा वित्तीय सेहत पर बात करते हुए, बताया कि पिछले पांच साल की अवधि में राज्य की वित्तीय देनदारियां दोगुनी हो गई हैं। इससे निपटने के लिए, उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा सरकार ने अब एक जवाबदेह टेंडरिंग सिस्टम की ओर रुख किया है, जिससे सरकारी ठेकों को कुछ चुनिंदा लोगों या राजनीतिक सहयोगियों को देने का पिछला चलन खत्म हो गया है। सरकार ने 2036 तक तमिलनाडु को 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी रखा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिहार में रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, एक ही घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, फिर जो हुआ...
बिहार से दमन तक दर्दनाक कहानी! पति को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की ट्रॉली बैग में मिली लाश