Thalapathy Vijay TVK: स्टालिन को 'अंकल' कहने वाले लड़के ने कैसे जीता तमिलनाडु का दिल?

Published : May 04, 2026, 01:30 PM IST

Thalapathy Vijay Win Reasons: तमिलनाडु की राजनीति में आज ऐसा सियासी भूचाल आया है, जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों की कुर्सी हिला दी है। शुरुआती रुझान में सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK जीतती दिख रही है। जानिए उनके 3 दांव, जिनसे उन्होंने तमिलनाडु का दिल जीता? 

PREV
15

साउथ सिनेमा के थलापति से राजनीति के 'नायक' तक

विजय का सफर किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। 80 के दशक में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत करने वाले विजय की पहली फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 70 से ज्यादा फिल्में करने के बाद वो आज तमिलनाडु के सबसे चहेते 'थलापति' बन गए। उन्होंने सिर्फ पर्दे पर एक्टिंग नहीं की, बल्कि अपनी फिल्मों के जरिए समाज की कमियों पर चोट भी की। चाहे 'कत्थी' में किसानों का दर्द हो या 'मर्सल' में हेल्थ सिस्टम का भ्रष्टाचार,विजय ने धीरे-धीरे जनता के बीच अपनी पैठ बना ली थी।

25

Thalapathy Vijay: विवादों का साया, फिर भी अडिग रहे विजय

राजनीति की राह विजय के लिए आसान नहीं थी। पिछले साल एक रैली के दौरान मची भगदड़ में 41 लोगों की जान चली गई, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हुई। पर्सनल जिंदगी में भी पत्नी से तलाक की खबरों ने उन्हें घेरा, लेकिन विजय ने अपना पूरा फोकस संगठन को मजबूत करने पर रखा।

35

तमिलनाडु में थलापति विजय का दांव-1

विजय ने अपनी राजनीतिक पहचान बहुत साफ रखी। उन्होंने खुद को किसी 'गठबंधन' की बैसाखी पर खड़ा नहीं किया। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को चुनाव प्रचार के दौरान 'अंकल' कहकर संबोधित किया। यह एक सोची-समझी रणनीति थी, ताकि वो खुद को युवाओं के प्रतिनिधि और स्टालिन को 'पुरानी पीढ़ी' के नेता के रूप में पेश कर सकें। उन्होंने खुलेआम कहा कि BJP उनकी 'वैचारिक' दुश्मन है और DMK उनकी 'राजनैतिक' दुश्मन। इससे उन्होंने उन वोटर्स को अपनी ओर खींच लिया जो न तो हिंदुत्व की राजनीति चाहते थे और न ही DMK के परिवारवाद से खुश थे।

45

तमिलनाडु में थलापति विजय का दांव-2

तमिलनाडु में एक बहुत बड़ा तबका ऐसा है जो DMK और AIADMK की दशकों पुरानी खींचतान से थक चुका है। विजय ने इसी नाराजगी को अपनी ताकत बनाया। विजय ने रजनीकांत की तरह फिल्मों के साथ राजनीति नहीं की, बल्कि अपने करियर के टॉप पर रहते हुए फिल्में छोड़ने का एलान किया। इससे युवाओं को लगा कि यह इंसान वाकई राज्य के लिए गंभीर है। उनकी पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) ने बूथ लेवल पर युवाओं की फौज खड़ी की। उन्होंने पारंपरिक रैलियों से ज्यादा जोर डिजिटल कैंपेन और युवाओं से सीधे संवाद पर दिया, जिससे पहली बार वोट देने वाले वोटर्स सीधे उनसे जुड़ गए।

55

तमिलनाडु में थलापति विजय का दांव-3

विजय जानते थे कि सिर्फ 'स्टार पावर' से चुनाव नहीं जीता जा सकता, इसलिए उन्होंने समाज के तीन सबसे बड़े वर्गों, महिलाएं, छात्र और मछुआरे के लिए सीधा 'कैश और सुविधा' वाला प्लान पेश किया। उन्होंने साल में 6 फ्री LPG सिलेंडर और महिलाओं को मिलने वाली मासिक आर्थिक मदद को 1,000 रुपए से बढ़ाकर सीधा 2,500 रुपए करने का वादा किया। साथ ही शादी के लिए 8 ग्राम सोना देने का दांव भी चला। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बड़ा धमाका करते हुए 25 लाख रुपये तक का 'बिना गारंटी' वाला एजुकेशन लोन देने का वादा किया। यह कक्षा 12 से लेकर PhD तक की पढ़ाई के लिए था। तमिलनाडु की लंबी कोस्टल लाइन को देखते हुए उन्होंने पहली बार मछलियों पर MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) देने और मछली पकड़ने पर पाबंदी के दिनों में 27,000 रुपए की राहत राशि देने का वादा किया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories