Published : May 04, 2026, 01:09 PM ISTUpdated : May 05, 2026, 03:12 PM IST
Vijay Thalapathy Education: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 रिजल्ट में विजय थलापति की पार्टी TVK ने 07 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है। अब सरकार बनाने की बारी है। इस बीच जानिए एक्टर से पॉलिटिशयन बने विजय की एजुकेशन और इंटरेस्टिंग लाइफ फैक्ट्स।
विजय थलापति कितने पढ़े-लिखे हैं, एक्टर से बने पॉलिटिशियन
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति में कदम रख चुके विजय ( पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर) थलापति की कहानी सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि एक ऐसे युवा की भी है जिसने अपनी पढ़ाई, पैशन और पर्सनैलिटी को मिलाकर अलग पहचान बनाई। ‘थलापति’ नाम से मशहूर विजय का सफर जितना ग्लैमरस दिखता है, उतना ही दिलचस्प उनके एजुकेशन और लाइफ के अनसुने फैक्ट्स भी हैं। जानिए तमिलनाडु में नई सरकार बनाने जा रहे विजय थलापति कितने पढ़े-लिखे हैं? स्कूल, कॉलेज, डिग्री से लेकर उनके लाइफ की रोचक बातें पढ़ें।
27
विजय थलापति का एजुकेशन: कितने पढ़े-लिखे
विजय थलापति की शुरुआती पढ़ाई फातिमा मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई में हुई, जहां वे एक सामान्य स्टूडेंट की तरह पढ़ाई करते थे। इसके बाद उन्होंने आगे की स्कूली शिक्षा भी चेन्नई के लोयोला कॉलेज से की। उन्होंने फिल्म, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े विजुअल कम्युनिकेशन कोर्स को चुना। लेकिन यहां एक बड़ा टर्निंग पॉइंट आया। उनका झुकाव पूरी तरह एक्टिंग की ओर हो गया और इसी वजह से विजय ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन यही रिस्क उन्हें आज ‘थलापति’ बना गया।
37
विजय ने 10 साल की उम्र में ही शुरू कर दी थी एक्टिंग
बहुत कम लोग जानते हैं कि तमिल एक्टर विजय ने सिर्फ 10 साल की उम्र में ही फिल्मों में एंट्री कर ली थी। उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर एक फिल्म डायरेक्टर थे, जिससे उन्हें इंडस्ट्री का माहौल बचपन से मिला। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरुआत करने के बाद उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म नालैया थीरपु से डेब्यू किया। शुरुआत में फिल्में भले ही बड़ी हिट न रही हों, लेकिन विजय ने धीरे-धीरे अपनी जगह मजबूत कर ली और फिल्म की बदौल ही इतने फेमस हुए कि पहली बार में ही इमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 लड़ कर शानदार जीत हासिल की।
विजय को उनके फैंस ‘थलापति’ यानी कमांडर के नाम से बुलाते हैं। यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उनके फैन बेस की ताकत को दिखाता है। 2017 में आई फिल्म मेर्सल के बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर ‘थलापति’ टाइटल अपनाया। इससे पहले उन्हें ‘इलैयाथलापति’ कहा जाता था। उनकी फिल्मों की खासियत है, मास एंटरटेनमेंट, सोशल मैसेज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस।
57
विजय के पास है डॉक्टरेट की डिग्री
विजय को 2007 में एक यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उनके सामाजिक कार्यों और सिनेमा में योगदान के लिए था। उन्हें 1998 में तमिलनाडु सरकार का प्रतिष्ठित कलाइमामणि भी पुरस्कार मिला, जो उनके करियर के शुरुआती दौर में ही बड़ी उपलब्धि थी।
67
विजय के लाइफ की रोचक बातें: शराब से रहते हैं दूर चैरिटी करना है पसंद
विजय का बीच हाउस, चेन्नई के नीलांकरई में, हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के घर से इंस्पायर्ड बताया जाता है। विजय खुद को शराब से दूर रखते हैं और अपने बर्थडे पर बड़े जश्न के बजाय चैरिटी करना पसंद करते हैं। दिलचस्प बात ये है कि वे सुपरस्टार रजनीकांत के बहुत बड़े फैन हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने एक्टिंग को करियर बनाया।
77
विजय सिर्फ स्टार नहीं, ट्रेंडसेटर भी
विजय उन गिने-चुने एक्टर्स में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए। उनकी फिल्म घिल्ली को ₹50 करोड़ क्लब शुरू करने वाला माना जाता है। इसके बाद थुप्पक्की और कथ्थी जैसी फिल्मों ने भी ₹100 करोड़ क्लब में जगह बनाई। अब विजय की राजनीति में जबदरस्त जीत के साथ एंट्री भी अपने आप में मिसाल है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।