UP के CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष में निधन हो गया। वे उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने मां को श्रद्धांजलि देकर अर्थी को कंधा दिया। अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी अपने गांव पहुंचे और मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान वह भावुक नजर आए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा के दौरान अर्थी को कंधा भी दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास रहे। अंतिम यात्रा पंचूर से हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हुई, जहां अंतिम संस्कार किया जाना था। इस वीडियो में देखिए मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या-क्या किया और उस वक्त का पूरा घटनाक्रम।















