
सुबह का वक्त था, यात्री अपने सफर में व्यस्त थे और तमिलनाडु एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली की ओर बढ़ रही थी। लेकिन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही इस ट्रेन में एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसने यात्रियों और रेलवे अधिकारियों को हैरान कर दिया। जनरल कोच में रखे एक संदिग्ध ट्रॉली बैग के अंदर इंसानी शरीर के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह बैग ट्रेन में किसने रखा था।
चेन्नई से दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 5 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची थी। इसी दौरान रेलवे कंट्रोल रूम नंबर 130 पर किसी व्यक्ति ने जनरल कोच में एक संदिग्ध ट्रॉली बैग पड़े होने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और बैग को अपने कब्जे में ले लिया। जब अधिकारियों ने ट्रॉली बैग को खोला तो उसके अंदर मानव शरीर के अवशेष मिले। बैग में मानव का एक पंजा और पेट के हिस्से समेत कई अन्य अवशेष बरामद किए गए।
UP: सूटकेस के अंदर इंसान की लाश के सड़े-गले टुकड़े मिले हैं। चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में यह सूटकेस रखा मिला है। आशंका है कि बैग चेन्नई में रखा गया है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सूटकेस उतर लिया गया है।
आगे की अपडेट जल्दी दी जाएगी : pic.twitter.com/cWQzjbbwRr— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) August 5, 2026
यह भी पढ़ें: 50 मिनट तक बंद कमरे में हुई राहुल गांधी-किरेन रिजिजू की बैठक, संसद का गतिरोध खत्म होगा या बढ़ेगा?
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मानव अवशेष कई दिन पुराने हो सकते हैं। पुलिस को ट्रॉली बैग के अंदर ऐसा कोई सामान नहीं मिला है, जिससे मृतक की पहचान हो सके।
अब आरपीएफ और जीआरपी इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह बैग चेन्नई से ट्रेन में चढ़ाया गया था या फिर रास्ते के किसी स्टेशन से इसे रखा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। चेन्नई से लेकर आगरा कैंट स्टेशन तक आने वाले सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि ट्रॉली बैग लेकर कौन व्यक्ति ट्रेन में आया था और किस समय उसे जनरल कोच में रखा गया। इसके अलावा यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ट्रॉली बैग में मिले अवशेष किस व्यक्ति के हैं और इस घटना के पीछे कौन जिम्मेदार है। मृतक की पहचान होने के बाद ही जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
रेलवे पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही बैग रखने वाले व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC Protest: सड़क से विधानसभा तक पहुंचेगा छात्रों का गुस्सा, कल से शुरू होगा बड़ा आंदोलन
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।