Tamil Nadu Firecracker Factory Blast : विरुधुनगर में मौत का तांडव, दहला देगा 22 सेकंड का Video

Published : Apr 19, 2026, 06:56 PM IST
Tamil Nadu Firecracker Factory Blast

सार

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस एक्सीडेंट में करीब 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनके शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं कई लोग अभी मलबे में दबे है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। कई गंभीर रुप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है।

आग और धमाके से फैक्ट्री खाक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल और दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया है। फिलहाल लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस ने घटना स्थल पर किसी के आने जाने के लिए बैन लगा दिया है। फिलहाल यह पता नहीं लग सका है कि फैक्ट्री में विस्फोट के कारण से हुआ है।

तमिलनाडु हादसा: धमाके से दहला विरुधुनगर

विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के जो वीडियो और फोटोज सामने आए हैं, वह बहुत ही भयानक हैं, उनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना भयानक होगा। पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई है। मौके पर जिला कलेक्ट्रर और एसपी मौजूद हैं। घटना में मरने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने जताया दुख

बता दें कि इस भयानक हादसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- इस हादसे में कई लोगों की जान जाने की दुखद खबर है। मैं और मेरी सरकार मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। सीएम ने कहा मैंने अपने मंत्रियों और अफसरों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता, उचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया है।

देखिए धमाके का 22 सेकंड का वीडियो

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

"ममता भगौड़ी बन गई..." Kangana Ranaut ने West Bengal के Nandigram में किया चुनाव प्रचार
कुंभ की खूबसूरत साध्वी हर्षा रिछारिया ने उज्जैन में लिया संन्यास, अपना नाम तक बदला