Tarapith Hotel Fire: 'अंदर जाओ और मर जाओ', बेहद खौफनाक है तारापीठ होटल में 7 मौतों का सच

Published : Aug 17, 2026, 11:53 AM IST
Tarapith Hotel Fire

सार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास सोमवार को हुए बड़े हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा होटल चलाने वालों की लापरवाही से हुआ। क्योंकि इतनी बड़ी बिल्डिंग बना दी, लेकिन आग से निपटने का कोई इंतजाम नहीं था। बस अंदर जाओ और मर जाओ…

बीरभूम (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तारापीठ में एक होटल में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह आग कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अफसर क्यों बोले-अंदर जाओ और मर जाओ

पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों से कहा, “यहां का सिस्टम पहले से ही चौपट था। TRDA (तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथॉरिटी) को पूरी तरह से बदल देना चाहिए। उन्होंने इतनी बड़ी बिल्डिंग बना दी, लेकिन आग से निपटने का कोई इंतजाम नहीं था। अंदर जाओ और मर जाओ... कई लोगों की मौत हो गई है।” मामले की अधिक जानकारी का इंतजार है।

होटल से सिर्फ धुआं और लपटें दिखीं

बीरभूम के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, विदित राज भुंदेश ने बताया कि बाहर से न तो धुआं दिख रहा था और न ही आग की लपटें। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "बाहर से न तो धुआं और न ही आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं; सीढ़ियों की मदद से 22 लोगों को बचाया गया और 11 अन्य को अस्पताल भेजा गया... इस घटना में 7 लोगों की जान चली गई है।"

होटल चलाने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भुंदेश ने आगे बताया, “एक फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम यहां आएगी। FIR दर्ज करने के बाद होटल चलाने वालों को हिरासत में ले लिया गया है; हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई और जांच कर रहे हैं।” इस घटना पर बीजेपी विधायक ध्रुब साहा ने अधिकारियों की आलोचना की और तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथॉरिटी (TRDA) में बड़े बदलाव की मांग की।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बलोचों ने हराम की पाकिस्तान की नींद, 8 दिन में 22 हमलों से मुनीर आर्मी को दिन में दिखाए तारे
Telangana Crime: कुत्ते पर शुरू हुई बहस में मर्डर, 23 साल के लड़के को चाकू से गोदकर मार डाला