तेलंगाना विधानसभा में अचानक गिरे IAS के PS, मंत्री ने दिया CPR, फिर भी नहीं बच सकी जान

Published : Sep 08, 2026, 05:59 PM IST
minister srihari gives cpr

सार

तेलंगाना विधानसभा में IAS अफसर के PS राजू की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंत्री श्रीहरि ने CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया।

हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा में एक दुखद घटना हुई। यहां एक IAS अफसर के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अफसर का नाम राजू था और वो IAS नवीन मित्तल के पीएस थे। सबसे दुख की बात ये रही कि जब वो अचानक गिरे, तो वहां मौजूद एक मंत्री ने उन्हें CPR देकर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे।

अचानक गिरे राजू, मंत्री ने फौरन दिया CPR

सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी राजू विधानसभा में अचानक जमीन पर गिर पड़े। उन्हें गिरता देख, वहीं मौजूद मंत्री वकिति श्रीहरि फौरन मदद के लिए दौड़े। उन्होंने बिना देर किए राजू को CPR देना शुरू कर दिया। मंत्री लगातार कोशिश करते रहे और साथ ही उन्होंने दूसरों को एम्बुलेंस बुलाने के लिए भी कहा। लेकिन CPR के बाद भी राजू की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में तोड़ा दम, विधानसभा में मचा हड़कंप

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद राजू को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत गंभीर हार्ट अटैक की वजह से हुई। तेलंगाना विधानसभा में हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बन गया, क्योंकि उस वक्त वहां कई मंत्री और अधिकारी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि राजू को पहले से कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं थी, जिसके बाद अब लोगों में सेहत को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

नहीं बचा सका…कहकर रो पड़े मंत्री

राजू का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंप दिया गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, IAS अधिकारी नवीन मित्तल और मंत्री श्रीहरि भी इस घटना से सदमे में हैं। मंत्री श्रीहरि इस बात से दुखी होकर रो पड़े कि CPR देने के बावजूद वो राजू को नहीं बचा सके। उन्होंने सभी से अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

लड़कियों के PG के Living Room में CCTV, मकान मालिक की अजीब शर्त सुनकर भड़के लोग
PM मोदी के कार्यक्रम में घुसने वाला था फर्जी अफसर! नकली ID और बंदूक के साथ दो हिरासत में