Rahul Gandhi US Visit: राहुल गांधी के 'आर्थिक संकट' वाले बयान पर BJP का पलटवार, रामचंदर राव बोले- बढ़ रही भारत की GDP

Bimla Kumari   | ANI
Published : Nov 18, 2026, 01:39 PM IST
Telangana BJP President N Ramchander Rao (Photo/ANI)

सार

राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राव ने कहा कि जब पूरी दुनिया आर्थिक संकट से जूझ रही है, तब भारत की जीडीपी और जीएसटी कलेक्शन बढ़ रहा है, लेकिन राहुल गांधी विदेशी धरती पर भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार झूठ फैला रहे हैं।

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी को तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर बार-बार भारत और उसकी अर्थव्यवस्था की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं।

बुधवार (18 नवंबर) को एएनआई से बातचीत में रामचंदर राव ने राहुल गांधी के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि जब दुनिया के कई देश आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, तब भारत की आर्थिक विकास दर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

एन. रामचंदर राव ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी भारत की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनॉमी' बता चुके हैं। अब वह अमेरिका में बेरोजगारी, आर्थिक संकट और शिक्षा व्यवस्था की खामियों का मुद्दा उठा रहे हैं। राव ने सवाल किया कि अगर भारत की शिक्षा व्यवस्था इतनी खराब है, तो फिर दूसरे देशों के छात्र यहां की यूनिवर्सिटीज में पढ़ने क्यों आ रहे हैं?

GDP ग्रोथ और बेरोजगारी के आंकड़े गिनाए

बीजेपी नेता ने अपने बयान में भारत की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि देश की GDP ग्रोथ 7.2 फीसदी से बढ़कर 7.85 फीसदी हो गई है। उन्होंने दावा किया कि तिमाही GST कलेक्शन में भी बढ़ोतरी हो रही है और बेरोजगारी दर 6 फीसदी से घटकर 3 फीसदी पर आ गई है।

राव ने यह भी कहा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने भारत में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में कमी आने की बात स्वीकार की है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश की आर्थिक उपलब्धियों को भी देखना चाहिए।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है। उनके मुताबिक, देश में बेरोजगारी की गंभीर समस्या है और शिक्षा व्यवस्था में भी कई बड़ी खामियां हैं।

युवाओं के भविष्य को लेकर जताई चिंता

राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा हालात से निराश युवाओं में बड़ी संख्या मिडिल क्लास परिवारों से आने वाले पढ़े-लिखे युवाओं की है। उन्हें अपना भविष्य सुरक्षित और बेहतर नजर नहीं आ रहा है। यही निराशा युवाओं के बीच बढ़ती जा रही है।

राहुल गांधी का आज (18 नवंबर) शिकागो यूनिवर्सिटी जाने का भी कार्यक्रम है। उनके अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयानों को लेकर देश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Iran Attacks Bahrain: बहरीन में बजे सायरन, कुवैत में एयर डिफेंस सक्रिय...ईरान का तगड़ा पलटवार!
Lottery Result Today: 18 नवंबर का रिजल्ट जारी, यहां देखें कौन बना करोड़पति?