
रूस, अमेरिका और चीन… दुनिया की तीन बड़ी ताकतों के नेता जल्द ही एक साथ बैठक करने वाले हैं। चीन के शेनझेन में APEC CEO Summit 2026 को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ होने वाली त्रिपक्षीय बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया। पुतिन ने कहा कि उन्हें इस बैठक से काफी संभावनाएं और फायदे की उम्मीद है। उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती दूरियों और प्रतिबंधों पर भी सवाल उठाए। यूरोपीय संघ पर निशाना साधते हुए पुतिन ने दावा किया कि रूस से ऊर्जा आपूर्ति बंद करने और उसके बाजार से दूरी बनाने का असर यूरोप की औद्योगिक क्षमता और प्रतिस्पर्धा पर पड़ रहा है। वहीं, उन्होंने बताया कि रूस के कुल विदेशी व्यापार में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है। अब सबकी नजरें गुरुवार को होने वाली इस अहम बैठक पर हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।