
साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार अब तमिलनाडु के सुपर सीएम बनने जा रहे हैं। उनकी पार्टी टीवीके को विधानसभा चुनाव में 108 सीटें मिली हैं। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक थलापति के नाम की गूंज है। हर कोई उनसे मिलना चाहता है, उनके घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी सिक्योरिटी और टाइट कर दी है। तो आइए जानते हैं कौन हैं विजय के बॉडीगॉर्ड जो फिल्मों की शूटिंग से लेकर चुनाव की रैलियों तक में उनके साथ साये की तरह मौजूद रहे।
दरअसल, अभिनेता-राजनेता थलपति विजय के बॉडीगार्ड का नाम है, जिनका नाम नईम मूसा है, जो हर पल उनके साथ रहते हैं। मूसा की पूरी टीम पुलिस फोर्स की तरह विजय के चारों तरफ रहती है। उनके हर मूवमेंट पर नजर रखती है। इतनी टाइट सुरक्षा रहती है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।
बता दें कि थलापति विजय के बॉडीगार्ड मूसा दुबई की बड़ी सिक्योरिटी कंपनी जेंटूर सिक्योरिटी एलएलसी से जुड़े हैं। वह इस कंपनी में ऑफिसर हैं। जो यूएई और भारत में हाई-प्रोफाइल हस्तियों और सुपर स्टार के इवेंट के लिए सुरक्षा प्रदान करती है। वह सलमान खान और टॉम क्रूज़ जैसे स्टार को सिक्योरिटी दे चुके हैं। मूसा मृल रुप से भारत में पुदुचेरी के माहे के रहने वाले हैं।
बता दें कि मूसा थलापति विजय की राजनीतिक पार्टी, तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके) के पहले दिन से लेकर चुनाव तक साथ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने करोड़ो रुपए चार्ज किए हैं। इसके अलावा मूसा ने विजय की कई फिल्मों (जैसे GOAT) के प्रचार और प्रमुख राजनीतिक रैलियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था संभाली है। मूसा के अलावा भी विजय के और भी कई सुरक्षा गार्ड हैं। जिसमें पहला नाम अरुण सुरेश हैं, जो विजय के साथ कई इवेंट में नजर आते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।