थलापति विजय CM तो नहीं बने, लेकिन बन गए 'भगवान', घर के बाहर का ये दृश्य रूला देगा

Published : May 07, 2026, 05:37 PM IST
thalapathy vijay

सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से पीछे होने के कारण सरकार बनाने में मुश्किलों का सामना कर रही है। इस राजनीतिक संकट के बीच थलापति विजय के एक भावुक प्रशंसक का वीडियो सामने आया है। जो वायरल हो रहा है।

थलपति विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर राज्य की नंबर-1 पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन इसके बाद भी वह सरकार नहीं बना पा रही है। क्योंकि सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 चाहिए, लेकिन कांग्रेस के 5 विधायकों के साथ टीवीके के पास 112 विधायक ही हो रहे हैं। जिसके कारण सरकार बनाने में मुश्किलें आ रही हैं। इसी बीच विजय के घर के बाहर एक प्रशंसक पहंचा। जिसको देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

जब थलापति के दरवाजे पर पहुंचा फैन

दरअसल, विजय मुख्यमंत्री बनने से बस एक कदम दूर हैं। उनके फैंस उनको सीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। लेकिन जैसे ही प्रशंसकों को पता चला कि बहुमत की वजह से फिलहाल विजय सरकार नहीं बना सकते तो चैन्नई में फैंस का जमावड़ा लग गया। इसी दौरान एक फैन विजय के घर के बाहर नजर आया। जिसने मैन गेट पर खड़े होकर भगवान की तरह विजय के निवास की पूजा की, फूल चढ़ाए और आरती उतारी। फिर मायूस होकर गेट के सामने जमीन पर ही बैठ गया। उसकी पत्नी भी साथ थी। वह इस तरह आंसू बहा रहा था, जैसे वो किसी बड़े दुख में हो। उसने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपने भगवान विजय को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहता है। इसलिए काफी दूर से चलकर यहां तक आया है।

क्यों सरकार नहीं बना पा रहे थलापति विजय

बता दें कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। जहां दे पर तो विजय ही चुनाव लड़े थे तो दोनों पर जीत मिली है। लेकिन एक सीट उनको खाली करनी पड़ेगी। इसके बाद उनके पास 107 सीटें बचती हैं। अब सरकार बनाने के लिए 11 सीटें और चाहिए। 5 विधायक कांग्रेस के होने क बाद 112 हो रहे हैं। ऐसे में अब 6 की और जरूरत है। राज्यपाल ने साफ कह दिया है कि उन्हें 118 विधायकों के साइन वाले दस्तावेज चाहिए, तभी वह  सरकार बनाने की अनुमति देंगे।

 

 

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kanpur DM: गुल्लक टूटी तो रोते हुए DM के पास पहुंचीं बहनें, साहब ने जो किया वो दिल जीत लेगा
Thalapathy Vijay: CM पद की चर्चा के बीच एक्टर विजय पर FIR की मांग, जानें क्या है पूरा मामला