
Tamil Nadu CM Vijay: आम लोग अपने फेवरेट फिल्मी सितारों के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। कुछ लोग उन्हें भगवान मानते हैं, तो कुछ अपने चहेते हीरो के प्यार में पागल रहते हैं। और बात जब तमिलनाडु के फैंस की हो, तो उनका क्रेज अलग ही लेवल का होता है। वहां के लोग अपने स्टार्स को लेकर बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं। ये बात तो सब जानते हैं कि इन्हीं फैंस के दम पर एक्टर विजय ने अपनी टीवीके (TVK) पार्टी बनाई, चुनाव जीता और आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है।
एक्टर विजय के लिए फैंस की दीवानगी ऐसी है कि कोई उनकी एक झलक पाने को तरसता है, तो कोई बस एक बार गले लगने के लिए सड़क पर लेट जाता है। जी हां, ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला देश की राजधानी दिल्ली में देखने को मिला है। जंतर-मंतर के पास एक ट्रैफिक सिग्नल के बीचों-बीच एक महिला सड़क पर लेट गई। उसकी मांग थी कि उसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय से मिलना है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस उसे वहां से हटाने के लिए काफी मशक्कत कर रही है।
वीडियो में महिला बीच सड़क पर लेटी हुई नजर आ रही है। दो महिला पुलिसकर्मी उसे समझाने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ी है। जब उससे पूछा गया कि वो वहां क्यों लेटी है, तो उसने साफ कह दिया कि थलापति विजय को आकर मुझे गले लगाना होगा। जब तक वो मुझे गले नहीं लगाएंगे, मैं यहां से बिल्कुल नहीं हिलूंगी।
वीडियो में एक यूट्यूबर भी महिला से सवाल करता दिख रहा है। वो पूछता है, 'यहां लेटने का क्या फायदा? आपकी वजह से गाड़ियों को दिक्कत हो रही है।' लेकिन महिला को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो कहती है, 'मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना। मुझसे कुछ मत पूछो, मुझे बस विजय को गले लगाना है। उन्हें गले लगाने के बाद ही मैं यहां से जाऊंगी।' जब पुलिस उसे जबरन उठाने की कोशिश करती है, तो वो चिल्लाती है, 'मुझे मत छुओ, ये मेरा हक है।' महिला की इस अजीबोगरीब डिमांड के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई। इस ड्रामे के चक्कर में ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।