PHOTOS NEWS: कोट-पैंट में शपथ, ‘नायक’ फिल्म जैसा सीन, CM बनते ही विजय ने तोड़े कई नियम!

Published : May 10, 2026, 08:30 PM IST

जोसेफ थलापति विजय ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में कई ऐसे काम किए, जो अब तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किए थे। विजय कोट-पैंट पहनकर शपथ लेने वाले पहले मुख्यमंत्री बने। कोई उनकी तुलना फिल्म नायक से कर रहा है तो कोई नियमों के खिलाफ बता रहा है।

PREV
16
जब सीएम विजय को राज्यपाल ने टोका

जोसेफ थलापति विजय अब राजनीति के सुपरस्टार बन गए हैं। रविवार को उन्होंने चेन्नई में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन शपथ समारोह के दौरान विजय ने कुछ ऐसे काम किए जो आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किए। एक में तो राज्यपाल ने ही रोक दिया। सोशल मीडिया पर उनकी इस मोमेंट्स की तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं। वहीं प्रशंसक विजय को नायक बता रहे हैं। जो जो किरदार एक हिंदी फिल्म में अनिल कूपर में निभाया था, वह इसमें एक दिन के सीएम बने थे, जिन्हें नायक कहा गया था।

26
1. कोट-पैंट में ली विजय ने सीएम पद की शपथ

भारतीय राजनीति में अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री ने पारंपरिक परिधान में ही सीएम पद की शपथ ली है। फिर चाहे वह कुर्ता-पजामा और जैकेट हो या फिर दक्षिण की पोशाक सफेद लुंगी और शर्ट हो। लेकिन विजय ने ऐसा कुछ नहीं किया, उन्होंने कोट-पैंट पहनकर शपथ ली। जिससे वह ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने इस ड्रेस कोड में शपथ ली है।

36
2. सीएम विजय की स्टेडियम में शपथ

तमिलनाडु में अभी तक जो भी सरकार बनी उसके सीएम ने खुले मैदान पर मंच बनाकर शपथ ली है। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि किसी सरकार ने शपथ ग्रहण के लिए स्टेडियम को चुना। एक्टर विजय ने शपथ के लिए हैदरबाद का स्टेडियम चुना। जहां तालियों की गूंज इतने तेज गूंजी की एक बार तो राज्यपाल को ही आवाज ना आने की वजह से रुकना पड़ा।

46
3.जब विजय ने ली मंच पर सेल्फी

अक्सर सीएम पद की शपथ लेने के बाद नया मुख्यमंत्री राज्यपाल को प्रणाम करता है और जनता का अभिवादन करता है। विजय ने भी यह किया, लेकिन वह मंच पर ही राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने लगे। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

56
4.विजय ने शपथ के वक्त देने लगे स्पीच

अक्सर देखा जाता है कि सीएम पद की शपथ के वक्त कोई नेता भाषण नहीं देता है। राज्यपाल द्वारा जो दस्तावेज दिया जाता है वह सिर्फ वही पढ़ते हैं। लेकिन यहां नजारा कुछ अलग था, क्योंकि विजय अपनी स्पीच देने लगे। तो इस पर राज्यपाल राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया। साथ ही कहा जो आपको लिखकर दिया है वही पढ़िए।

66
5. सीएम बनते ही कर दिया बड़ा फैसला

सीएम बनते ही विजय ने तमिलनाडु की करोड़ों जनता को बड़ा तोहफा देते हुए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट फ्री बिजली देने का फैसला कर दिया। वहीं पहले ही दिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल बनाने वाली फाइल साइन की।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories