
हैदराबाद से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज़ की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन पायलटों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह घटना तब हुई जब विमान हैदराबाद में स्टॉपओवर के बाद लंदन के लिए उड़ान भर चुका था। करीब 30,000 फीट की ऊंचाई पर एक फर्स्ट ऑफिसर की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद बाकी दो पायलटों ने भी तबीयत खराब होने की शिकायत की। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के लंदन में सुरक्षित उतरने के बाद फर्स्ट ऑफिसर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी 12 घंटे लंबी इमरजेंसी सर्जरी हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकपिट में पैदा हुई इस अजीबोगरीब स्थिति को ब्रिटिश एयरवेज़ बहुत गंभीरता से ले रहा है और इसकी आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि तीनों पायलट हैदराबाद में एक ही होटल में रुके थे। उन्होंने वहीं नाश्ता किया और बोतल का पानी पिया था। खाना खाने के कुछ देर बाद ही वे उड़ान के लिए निकल गए और रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जब विमान 30,000 फीट की ऊंचाई पर था, तब एक पायलट को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उन्हें तुरंत ऑक्सीजन देनी पड़ी। उस समय, बाकी दो पायलटों को भी बेचैनी महसूस हुई, लेकिन उन्होंने विमान का कंट्रोल सुरक्षित तरीके से संभाले रखा। हालांकि, विमान के लैंड होने के बाद उनकी हालत भी और बिगड़ गई।
इस घटना के बाद, संबंधित पायलटों ने एयर सेफ्टी रिपोर्ट दाखिल की है और जांच के लिए अपने खून के सैंपल दिए हैं। तबीयत खराब होने की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी हैदराबाद में क्रू मेंबर्स के रुकने की व्यवस्था और वहां के फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड की भी खास तौर पर जांच कर रही है।
इस बीच, ब्रिटिश एयरवेज़ ने एक बयान जारी कर कहा है कि उड़ान की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया गया और यात्रियों की सुरक्षा हमेशा उनकी प्राथमिकता है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इस घटना के बाद क्रू मेंबर्स के स्वास्थ्य, उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था से जुड़े नियमों की फिर से समीक्षा की जाएगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।