Tiger Shroff Firing Case: हमले से पहले शूटरों की थी शूटिंग की प्रैक्टिस, होटल में चली गई थी कारतूस?

Published : Oct 22, 2026, 12:28 PM IST
tiger shroff firing case shooting practice hotel room bullet arrests

सार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट। पूछताछ में हमले से पहले हथियारों की टेस्टिंग और अंधेरी के होटल में गोली चलने की जानकारी सामने आई। पुलिस 10 गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच कर रही है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में रोज़ नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है कि इस सनसनीखेज हमले को अंजाम देने से पहले उन्होंने हथियारों की बकायदा प्रैक्टिस की थी। हद तो तब हो गई जब अंधेरी के एक होटल के कमरे में टेस्ट के दौरान गलती से चली गोली सीधे बिस्तर पर जा धंसी। इस खुलासे के बाद मुंबई पुलिस और एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की जांच का दायरा और ज्यादा बड़ा हो गया है।

हमले से पहले की गई थी शूटिंग की प्रैक्टिस

  • पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर हमला करने से पहले मुंबई के पास एक सुनसान जगह पर हथियार आजमाए थे।
  • पूछताछ में सामने आया है कि उस जगह पर एक आरोपी ने दो राउंड और दूसरे ने एक राउंड फायरिंग करके हथियारों को परखा था।
  • इसके अलावा, अंधेरी के एक होटल में भी हथियार चेक करते वक्त लापरवाही में गोली चल गई थी जो बेड पर जा लगी।
  • पुलिस अब इन दोनों जगहों की तकनीकी और भौतिक जांच कर रही है ताकि आरोपियों के हर कदम का पूरा ब्योरा जुटाया जा सके।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन और हथियारों की तस्करी

  • इस पूरे मामले के तार खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ते नजर आ रहे हैं।
  • अमेरिका में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित के इशारे पर हरियाणा के पानीपत से जुड़े गुर्गों ने इस साजिश को रचा था।
  • कुणाल और सुमित नाम के आरोपियों ने अमृतसर से पिस्तौल और कारतूस मंगवाए थे, जिन्हें राधा और बबीता नाम की दो महिलाओं ने ट्रेन के जरिए सुरक्षित तरीके से मुंबई तक पहुंचाया।
  • हरियाणा से सात और लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में शिकंजे में आए कुल संदिग्धों की संख्या 10 हो गई है। दिल्ली से लाए गए चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

क्या था पूरा मामला और घायलों का हाल?

यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है जब टाइगर श्रॉफ जुहू के एक क्लब से बाहर निकल रहे थे। हमलावरों की इस फायरिंग में अभिनेता बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और एक राहगीर (व्लॉगर उमेश चौहान) घायल हो गए। बुधवार को अस्पताल में सर्जरी के बाद व्लॉगर के शरीर से गोली निकाल ली गई है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में हर एक कड़ी को तेजी से जोड़ने में जुटी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को किन शर्तों पर मिली रिहाई? जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर करना पड़ा ये वादा
Trump vs Google: महासागर का नाम अपने नाम पर रखना चाहते थे ट्रंप, पिचाई ने क्यों नहीं मानी बात?