मौसम का खतरनाक यू-टर्न! दिल्ली से UP-बिहार तक बारिश-तूफान का रेड अलर्ट, 25 जिले सबसे ज्यादा खतरे में

Published : Jun 11, 2026, 09:11 PM IST
IMD Alert

सार

IMD Alert: कल 12 जून को किन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है? कल मौसम विभाग ने आंधी की रफ्तार क्या बताई है? यूपी और बिहार के कौन से जिले सबसे ज्यादा खतरे में हैं? क्या आपके जिले में भी भारी बारिश, बिजली गिरने या तूफान का खतरा है?

Weather Update 12 June 2026: देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। लेकिन अब मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 12 जून को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बताया गया है। सबसे बड़ी चिंता उन जिलों को लेकर है, जहां हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में बड़े-बड़े पेड़, होर्डिंग्स और बिजली के खंभे भी उखड़ सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कुछ इलाकों में गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि कई राज्यों में बादल, बारिश और तेज हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। अगर आप शुक्रवार को घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो मौसम अपडेट जरूर जान लें।

मौसम अचानक क्यों बदला?

मौसम विभाग का कहना है कि इस समय हवाओं में दो बड़े बदलाव हुए हैं। पहला बदलाव हरियाणा के पास हुआ है, जहां हवा का एक चक्रवात (घूमती हुई हवा का सिस्टम) बन रहा है। वहीं दूसरा सिस्टम दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसमान में निचले स्तर पर एक्टिव है। इन दोनों सिस्टम्स के टकराने की वजह से अचानक आंधी-तूफान के हालात बन गए हैं। हालांकि, कुछ जिलों में अब भी पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है, जिससे उमस और बढ़ेगी।

किन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट

  1. दिल्ली
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार
  4. झारखंड
  5. पश्चिम बंगाल
  6. ओडिशा
  7. पंजाब
  8. हरियाणा
  9. राजस्थान
  10. मध्य प्रदेश
  11. उत्तराखंड
  12. हिमाचल प्रदेश
  13. जम्मू-कश्मीर

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम, 20 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में कल मौसम का सबसे रौद्र रूप दिख सकता है। लखनऊ में भले ही तापमान 33°C के आसपास रहे, लेकिन राज्य के 20 जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और आकाशीय बिजली गिरने का बड़ा खतरा है। खतरे वाले जिलों में गोरखपुर, महाराजगंज, बलिया, देवरिया, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, एटा, महामायानगर, मोरादाबाद, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, सोनभद्र, गाजीपुर और अंबेडकर नगर शामिल हैं।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा, 21 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

बिहार में 12 और 13 जून को भयंकर तबाही की आशंका है। राजधानी पटना में पारा 36°C रहेगा, लेकिन सूबे के 21 जिलों में भारी बारिश के साथ तूफान का तांडव देखने को मिल सकता है। खतरे वाले जिलों में पटना, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, नवादा, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार हैं।

दिल्ली-NCR में कल का मौसम कैसा रहेगा?

देश की राजधानी दिल्ली में कल का मौसम बेहद खराब रहने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है और भारी बारिश होगी। तापमान गिरकर 32°C तक आ जाएगा, लेकिन आंधी की वजह से सड़कों पर पेड़ गिरने का डर है, इसलिए संभलकर निकलें।

झारखंड में कल का मौसम, 14 जिलों में अलर्ट

झारखंड में 50 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। रांची का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 24°C रहेगा। खतरे वाले जिलों में रांची, हजारीबाग, साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गिरिडीह, देवघर, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, गुमला और पूर्वी सिंहभूम हैं।

राजस्थान में कल का मौसम

जयपुर, जोधपुर, अजमेर, सीकर, अलवर और भरतपुर समेत कई इलाकों में 65 किमी प्रति घंटे की स्पीड से धूल भरी आंधी चलेगी।

मध्यप्रदेश में कल का मौसम

भोपाल (37°C), इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर संभाग के जिलों जैसे टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, और धार में 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पंजाब में कल का मौसम

पटियाला, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर समेत कई जिलों में 55 किमी की स्पीड से आंधी-पानी का अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल और असम में कल मौसम को लेकर चेतावनी

कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया और कलिम्पोंग में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं असम के कोकराझार, बारपेटा और तिनसुकिया जैसे जिलों में भी भारी बारिश और तूफान की सख्त चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में कल का मौसम

अगर आप इस हफ्ते पहाड़ों पर घूमने की सोच रहे हैं, तो अपना प्लान टाल दें। उत्तराखंड के देहरादून (तापमान 28°C), नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल में 60 की स्पीड से आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं हिमाचल के मनाली में न्यूनतम तापमान गिरकर 4°C तक पहुंच जाएगा। कुल्लू, शिमला, मंडी और कांगड़ा जैसी जगहों पर तेज तूफान की चेतावनी है।

ये 25 जिले सबसे ज्यादा खतरे में

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार कुछ जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा सबसे ज्यादा बताया गया है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। जरूरत न हो तो खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें और बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों पर न रहें।

यूपी- आगरा, मथुरा, झांसी, बांदा, चित्रकूट, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, सोनभद्र और महाराजगंज

बिहार- पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर

दिल्ली- नई दिल्ली और आसपास के कई इलाके

झारखंड- रांची, देवघर और हजारीबाग

उत्तराखंड- देहरादून और नैनीताल

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अभिषेक को बीच मझधार में छोड़कर कहां चले Kalyan Banerjee? Kunal Ghosh ने किया चौंकाने वाला दावा
कांग्रेस में TMC का विलय क्यों जरूरी है? नेताओं की बगावत पर क्या बोले Saugata Roy । Mamata Banerjee