
नमस्कार! शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की ताज़ा सुबह में आपका स्वागत है! आज की 10 बड़ी खबरों में दुनिया में कहीं युद्ध का तनाव, कहीं सियासी टकराव तो कहीं परीक्षा और क्रिकेट से जुड़ी बड़ी हलचल सामने आई है। दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पाबंदियां, रूस की संपत्तियों को लेकर यूरोप-अमेरिका में तनाव और स्कूल गोलीकांड ने चिंता बढ़ाई है। वहीं भारत-वेस्टइंडीज के निर्णायक मुकाबले पर भी नजर है। लेकिन इन 10 खबरों में आज सबसे बड़ा सरप्राइज क्या है?
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने आर्मेनिया में जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को लेकर सरकारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी सब्सिडी पृथ्वी का तापमान बढ़ाने और जैव विविधता को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों को बढ़ावा देती है।
At #COP17Armenia UN Secretary-General @antonioguterres appealed on Friday for governments, businesses and communities to accelerate efforts to protect biodiversity for future generations and all life on Earth.
https://t.co/H29vf9PHgu https://t.co/AnybTGU2nn
— UN News (@UN_News_Centre) October 16, 2026
अमेरिका के ओरेगन स्थित बेंड के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी में तीन बच्चों और एक शिक्षक की मौत हुई। एक शिक्षिका ने हमलावर पर फोन फेंककर उसे गिराया, जबकि बाद में एक पिता ने उसे काबू किया। जांच जारी है।
🚨 TRAGIC: MASS SHOOTING AT AN ELEMENTARY SCHOOL IN OREGON, USA 🇺🇸
Three children, aged 5, 8 and 11, and a teacher were killed in a shooting at an elementary school in Bend, Oregon.
Two others — a 7-year-old child and a 54-year-old teacher — are in critical condition.
An armed bystander carrying a concealed weapon confronted the 16-year-old gunman and stopped the attack, preventing further loss of life.
Nation salutes the hero! https://t.co/rQx3dBvoD5
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 16, 2026
रूसी संपत्तियों के इस्तेमाल को लेकर यूरोपीय परिषद की बैठक में तनाव बढ़ गया। पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की ने अमेरिकी प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। रूस की संपत्तियों को लेकर यूरोप और अमेरिका आमने-सामने दिखे।
यमन के अदन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दस दिन से भी कम समय में दूसरी बार बड़ा मिसाइल हमला हुआ। हूतियों से जुड़े हमलों ने क्षेत्रीय तनाव बढ़ा दिया है। पड़ोसी देशों ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।
IMF-विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों की शुरुआत में थाईलैंड ने खुद को वैश्विक टेक हब के रूप में पेश किया। प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, AI और विदेशी निवेश पर जोर देते हुए देश को “कनेक्टर ऑफ द वर्ल्ड” बताया।
CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के आह्वान के बाद दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क सील है और धारा 163 लागू है। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल पार्क बंद रखने पर रोक लगाने से इनकार किया।
दिल्ली का कनॉट प्लेस पूरी तरह जाम रहा…! 🔥
चारों तरफ जनसैलाब, हाथों में तिरंगा और गूंजते नारे! भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद लोगों का हुजूम देश और लोकतंत्र बचाने दिल्ली की सड़कों पर उतरा दिखा। ✊ https://t.co/HXttdRKQ45
— Gen-Z of India (Digital Warrior's) (@Vijay4lmp) October 17, 2026
अमेरिकी विदेश मंत्री भारत पहुंच रहे हैं और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अहम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दौरे में मुंबई और जामनगर भी शामिल हैं। यात्रा को भारत-अमेरिका रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
तेलंगाना हाई कोर्ट ने विवादित संपत्तियों पर 17 से 25 अक्टूबर तक तोड़फोड़ और जबरन बेदखली की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। आदेश उन मामलों पर लागू है जो अदालत में विचाराधीन हैं और जिन पर तत्काल कार्रवाई का खतरा था।
पेपर लीक रोकने के लिए नीलेकणी पैनल ‘लास्ट-मिनट डिजिटल एग्जाम डिलीवरी’ पर विचार कर रहा है। प्रस्ताव के तहत एन्क्रिप्टेड प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले केंद्रों तक भेजे जा सकते हैं। क्या इससे पेपर लीक का खेल खत्म होगा?
Matchday!
Touchdown Bengaluru, Captain Shreyas Iyer is ready for today's series decider
Go well @ShreyasIyer15 and Team India, let's win this
Hope is that no rain disturbs the play and Bhuvi is back to international cricket after 1425 days 👏
#INDvsWI https://t.co/Nk8gSnvQqf
— Ashish (@AshishRamini) October 17, 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I बेंगलुरु में खेला जा रहा है। सीरीज 2-2 से बराबर है, इसलिए आज का मुकाबला निर्णायक है। भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव और अर्शदीप सिंह को बाहर किए जाने पर भी नजर रहेगी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।