बिहारः 3 दिन से बंद दरवाजे को तोड़ने पर हर कोई शॉक्ड, फंदे पर लटके मिले परिवार के 4 लोग

Published : Feb 07, 2026, 12:00 PM IST
बिहारः 3 दिन से बंद दरवाजे को तोड़ने पर हर कोई शॉक्ड, फंदे पर लटके मिले परिवार के 4 लोग

सार

बिहार के राजगीर में कर्नाटक के एक परिवार के 4 सदस्य धर्मशाला में लटके मिले। 30 जनवरी को आए इस परिवार का कमरा 3 दिन से बंद था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच हेतु एक SIT का गठन किया है।

नालंदा: तुमकुरू जिले के गुब्बी तालुक के एक ही परिवार के चार लोग शुक्रवार को बिहार के नालंदा जिले के राजगीर की एक धर्मशाला में लटके हुए पाए गए। मृतकों की पहचान मां जी.आर. सुमंगला (78), बेटे जी.आर. नागप्रसाद (50) और उनकी दो बेटियों जी.आर. शिल्पा (48) और जी.आर. श्रुता (43) के रूप में हुई है। पता चला है कि सुमंगला, रत्नबाला राजू की पत्नी थीं। मृतकों के मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड समेत कई दस्तावेज़, ₹1,18,000 कैश और बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां बरामद की गई हैं।

आखिर हुआ क्या था?

राजगीर बौद्ध और जैन धर्म के लोगों के लिए एक बहुत ही पवित्र तीर्थ स्थल है। ये चारों नेपाल घूमने के बाद 30 जनवरी को राजगीर आए थे और एक कमरा बुक किया था। उनकी आगे नालंदा के पावापुरी जाने की योजना थी। शुक्रवार सुबह करीब 9:40 बजे कमरे से बदबू आने पर धर्मशाला के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का मंजर देख हर कोई शॉक्ड था। रूम में परिवार के चारों सदस्यों के शव लटके हुए मिले। बताया जा रहा है कि उन्होंने 3 दिन से कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। मृतकों से मिले दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि वे तुमकुरू के रहने वाले थे।

कर्नाटक पुलिस से संपर्क

राजगीर पुलिस ने बताया, ‘हमने कर्नाटक पुलिस से संपर्क किया है। गुब्बी पुलिस की मदद से मृतकों के परिवार को जानकारी दे दी गई है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा जिले के बिहार शरीफ के सदर अस्पताल भेजा गया है। एक मेडिकल बोर्ड वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम करेगा।’ मामले की हर एंगल से जांच के लिए नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस सिलसिले में दो सदस्यों की एक टीम को कर्नाटक के गुब्बी भेजा गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

हे भगवान ये क्या किया? एक साल पहले शादी अब एक ही चिता पर पति-पत्नी के शव
CM मोहन यादव से स्विस सांसद की मुलाकात, उद्योग-स्वच्छ ऊर्जा और पर्यटन सहयोग पर चर्चा