देश भर के ट्रांसजेंडर-लेस्बियन और गे गुस्से में, सब एक ही बात बोले- ‘मेरी बॉडी, मेरी मर्जी’

Published : Mar 29, 2026, 07:51 PM IST

Transgender Bill 2026: देशभर के लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअलॉ और ट्रांसजेंडरक समुदाय के हजारों लोगों ने 29 मार्च को ट्रांसजेंडर पर्सन्स अमेंडमेंट बिल-2026 के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। सबका कहना था कि यह काला कानून वापस लो, हमारी बॉडी हमारी मर्जी। 

PREV
17

लखनऊ से लेकर दिल्ली-मुंबई और पूरे देशभर में लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर, इंटरसेक्सुअल, असेक्सुअल समुदाय के करीब हजारों लोग सड़क पर विरोध करने के लिए उतरे। उनका विरोध ट्रांसजेंडर पर्सन्स अमेंडमेंट बिल-2026 के खिलाफ था।

27

‘काला बिल वापस लो’, ‘मेरी बॉडी, मेरी मर्जी’

विरोध की जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे देखकर साफ लगता है कि LGBTQIA समुदाय का का इस बिल के खिलाफ  कितना गुस्सा है। सभी ने हाथों में विरोध की तख्ती पकड़ रखी थी, जिस पर लिखा था- ‘काला बिल वापस लो’, ‘मेरी बॉडी, मेरी मर्जी’।

37

जगह जगह पुलिस की तैनाती करनी पड़ी

बता दें कि इस समुदाय का विरोध देखते हुए प्रशासन को जगह जगह भारी संख्या में पुलिस की तैनाती करनी पड़ी। हालांकि पुलिस ने उनका विरोध शांत कराया और उनको वापस भेजा।

47

ट्रांसजेंडर का लखनऊ में तगड़ा विरोध

बता दें कि ट्रांसजेंडर का तगड़ा विरोध लखनऊ में देखने को मिला। यह लोग यूपी विधानसभा की ओर कूच करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने पहले से ही कड़ी बैरिकेडिंग कर उन्हें वहीं रोक दिया। इस दौरान पुलिस और उनके बीच नोकझोंक भी हुई।

57

इम्फाल में भी हुआ विरोध

यह तस्वीर मणिपुर की राजधानी इम्फाल की है। यहां भी ट्रांसजेंडर समुदाय ने संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समुदाय का गुस्सा खुलकर सड़कों पर दिखाई दिया।

67

सेक्स के आधार पर नहीं बल्कि, फीलिंग से ट्रांस हैं

इस समुदाय के लोगों का कहना था कि डॉक्टर हम लोगों में से किसकी-किसकी जांच करेंगे? सेक्स सबके पास है, फीलिंग अलग-अलग हैं। हम सेक्स के आधार पर नहीं बल्कि, फीलिंग से ट्रांस हैं।

77

क्या है इस बिल में जो सड़क पर उतरे

इस बिल में कहा गया है कि जो लोग सेक्सुअल ओरिएंटेशन या अपनी पहचान जेंडर आइडेंटिटी को खुद महसूस करते हैं, उन्हें ट्रांसजेंडर नहीं माना जाएगा। इसका मतलब है कि ट्रांसजेंडर की परिभाषा अब केवल उन लोगों तक सीमित कर दी गई है जो पहले से ही इस श्रेणी में हैं। समुदाय के लोगों का कहना है कि जेंडर केवल शारीरिक बनावट से नहीं, बल्कि व्यक्ति की भावनाओं और पहचान से तय होता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories