
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के अशाबारी गांव में BSF जवानों पर हुए हमले का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में उपद्रवियों की भीड़ BSF जवानों से उनके हथियार छीनने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। इस हमले में एक कंपनी कमांडर समेत BSF के 3 जवान घायल हुए हैं। मामले में अब तक कम से कम 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बोक्सानगर इलाके की है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए साफ कहा है कि सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।