डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जिगरी दोस्त इजराइल को क्यों लगा दी भयंकर फटकार?

Published : Mar 20, 2026, 09:19 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जिगरी दोस्त इजराइल को क्यों लगा दी भयंकर फटकार?

सार

इज़राइल के ईरानी गैस फील्ड पर हमले के जवाब में ईरान ने कतर पर हमला किया। इससे ऊर्जा कीमतें बढ़ीं। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमलों की निंदा कर इज़राइल को फटकारा और ईरान को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को हुए एक हमले की कड़ी निंदा की है। यह हमला ईरान और कतर के साझा प्राकृतिक गैस फील्ड पर हुआ था। दरअसल, इज़राइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था, जो दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड है। इसके जवाब में ईरान ने कतर के एक एनर्जी प्लांट पर हमला कर दिया। इन हमलों की वजह से कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतों में आग लग गई, जिससे ट्रंप भड़क गए। इसके बाद ही उन्होंने इज़राइल को फटकार लगाई।

ट्रंप ने साफ कहा कि साउथ पार्स पर हुआ हमला इज़राइल ने गुस्से में आकर किया था। यह एक छोटे से इलाके में हुआ और अमेरिका को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से, ईरान को भी इस हमले की भनक नहीं थी।" ट्रंप ने कतर के NNG प्लांट पर ईरान के हमले को 'पूरी तरह गलत' बताया। उन्होंने यह भी साफ किया कि इज़राइल को इस तरह के अहम ठिकानों पर आगे हमले करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि इस तरह के हमलों के ईरान के लिए 'लंबे समय तक बुरे नतीजे' होंगे। साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसने कतर पर हमले जारी रखे, तो वह खुद हमला करने से नहीं हिचकिचाएंगे।

पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव का ऊर्जा बाजार पर बुरा असर पड़ा है, जिससे ट्रंप प्रशासन मुश्किल में है। इस बीच, इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सफाई दी है कि ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमले में अमेरिका का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि इज़राइल अमेरिका को ईरान के साथ जंग में घसीट रहा है। उधर, ओमान के विदेश मंत्री ने कहा है कि जिन्होंने यह जंग शुरू की, उन्होंने इसके असर का सही अंदाजा नहीं लगाया। ओमान ने शांति के लिए एक नया प्रस्ताव भी रखा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सिर्फ ईरान पर ध्यान देने के बजाय, पूरे इलाके में परमाणु हथियारों को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस इलाके के देश अमेरिकी मदद को अपनी सुरक्षा और विकास के लिए खतरा मानने लगे हैं।

ओमान के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि अमेरिका और इज़राइल शायद ही अपने मकसद में कामयाब हो पाएं। उन्होंने कहा, "दोस्त देशों को अमेरिका को यह सच बताना चाहिए कि वह अपनी विदेश नीति पर कंट्रोल खो चुका है।" उनके मुताबिक, अमेरिका को अब इलाके में परमाणु अप्रसार, ऊर्जा सप्लाई और निवेश के मौके खोलने पर ध्यान देना चाहिए। यह तभी मुमकिन है जब ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ शांति से रहे। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का जवाबी हमला 'अस्वीकार्य' था, लेकिन उसे 'टााला नहीं जा सकता' था। उन्होंने कहा कि अरब देश अब अमेरिकी सहयोग को अपनी सुरक्षा और भविष्य के लिए खतरनाक मानने लगे हैं।

एशियानेट न्यूज़ का लाइव वीडियो यहां देखें

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mumbai-Pune Expressway Accident: सबसे नजदीकी CCTV बंद, ट्रक ड्राइवर फरार-3 IIT छात्रों की मौत का कौन बताएगा सच?
जानें आखिर क्यों बंद होने जा रहे देश के 4 बड़े एयरपोर्ट? जोधपुर से होगी शुरुआत