Twisha Sharma Case में नया ट्विस्ट: बहू की हसीन पलों ने खोली सास गिरिबाला की पोल, बढ़ीं मुश्किलें

Published : May 21, 2026, 02:43 PM IST
Twisha Sharma video

सार

Twisha Sharma Viral Video : भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में एक नया मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर ट्विशा का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में ट्विशा के जिंदगी के सबसे हसीन पल हैं। लेकिन इन्हीं बेस्ट मूवमेंट ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं प्रशासन द्वारा गिरिबाला सिंह के खिलाफ कार्रवाई की चर्चा भी तेज हो गई है।

Twisha Sharma Suicide Case Update भोपाल के चर्चित ट्विशा सुसाइड केस में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जिससे पता चल रहा है कि कौन झूठ बोल रहा है और कौन सच। इसी बीच सोशल मीडिया पर ट्विशा शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने कुत्ते के साथ भक्ति गीत में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो ने उनकी सास जो जज रही चुकी हैं उनके दावों की पोल खोल दी है। साथ ही उनको कटघरे में खड़ा कर दिया है। यह एक वीडियो उनको जेल तक पहुंचा सकता है।

ट्विशा की जिंदगी हसीन मूवमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में ट्विशा शर्मा अपने पालतू कुत्ते के साथ एक धार्मिक गीत (राधे..राधे) पर झूमती नजर आ रही हैं। जिसमें उन्होने अपने दोनों हाथों से डॉग को पकड़ा हुआ है और उसे भी भक्ति गीत पर नचा रही हैं। लिविंग रूम में वह बेहद खुश और जिंदगी को खुलकर जीती नजर आ रही हैं। पूरे वीडियो में ट्विशा के चेहरे पर एक मुस्कान है और वह कहीं से भी डिप्रेशन या किसी टेंशन में नहीं दिख रही हैं। साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि वह जानवरों से कितना प्यार करती थीं। हालांकि यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इस वीडियो के आने से मामले में नया मोड़ आ गया है। वहीं इससे सास गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इस एक वीडियो ने सास गिरिबाला सिंह की बढ़ाईं मुश्किलें

बता दे कि हाल में मीडिया से बात करते हुए ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने बहू पर ड्रग्स लेने और गंभीर मानसिक बीमारी से जूझने के कई संगीन आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि ट्विशा की बॉडी में दो लोग हैं, एक कहता है हां तो दूसरा ना कहता है। गिरिबाला सिं ने कहा था कि उसको ना तो पेड़ पसंद थे और ना ही डॉग...कभी उसको इनके साथ नहीं देखा गया। लेकिन वायरल वीडियो ने कई सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सच क्या है? जो लड़की अपने पालतू डॉग और भगवान के भजनों में इतनी खुश थी, वह अचानक सुसाइड जैसा कदम कैसे उठा सकती है? इसी बीच प्रशासन ने आरोपी सास के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें जिला उपभोक्ता फोरम (कंज्यूमर फोरम) भोपाल बेंच-2 के अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है।

 

 

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rajasthan Heat Horror: बंद कार बनी 'मौत का ओवन', 53°C गर्मी में दम घुटने से 2 बहनों की दर्दनाक मौत
UP Electricity Bill: 30 हजार का मंथली बिल, शिकायत करने पर पिटाई? यूपी का वीडियो वायरल