Twisha Sharma Case: मिस पुणे, रसूखदार जज का परिवार और वो आखिरी कॉल-ट्विशा शर्मा की मौत का पूरा सच!

Published : May 19, 2026, 12:51 PM IST
twisha sharma death case dowry suicide husband in laws bhopal investigation chats sit case report

सार

भोपाल कटारा हिल्स ट्विशा शर्मा केस: 31 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध फांसी, दहेज हत्या FIR, फरार पति समर्थ सिंह, सास गिरिबाला सिंह, चौंकाने वाली WhatsApp चैट्स, CCTV फुटेज, SIT जांच और रसूखदार ससुराल पर गंभीर आरोपों ने पूरे मामले को रहस्यमयी और सनसनीखेज बना दिया। कौन है ट्विशा शर्मा, क्या है पूरी कहानी? यहां जानें…।

Twisha Sharma Death Case: यह कहानी यूपी के हाईटेक शहर नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की है, जो अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर कभी 'मिस पुणे' का खिताब जीत चुकी थीं और तेलुगू सिनेमा की फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लू' में भी नजर आई थीं। एमबीए ग्रेजुएट ट्विशा एक सफल मार्केटिंग प्रोफेशनल, योगा ट्रेनर और विपश्यना साधक भी थीं। साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए उनकी मुलाकात भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई। समर्थ सिंह कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की रिटायर्ड सेशन जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। दिसंबर 2025 में दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई। लेकिन ग्लेमर और रसूख के इस मिलन के पीछे जो खौफनाक जाल बुना जा रहा था, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। शादी के महज 5 महीने बाद, 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।

 

 

छत की ओर जाते कदम और वो रहस्यमयी रात: क्या छुपा रही है CCTV फुटेज?

ट्विशा की मौत के बाद जो सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आई है, उसने इस पूरे मामले को और ज्यादा रहस्यमयी बना दिया है। फुटेज में मौत से कुछ समय पहले ट्विशा अपने भोपाल स्थित घर की छत की ओर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद के विजुअल्स और भी चौंकाने वाले हैं, जिसमें उनके पति समर्थ सिंह और दो अन्य लोग ट्विशा के बेजान शरीर को छत से नीचे लाते हुए नजर आ रहे हैं। ससुराल वालों का दावा है कि ट्विशा ने छत पर लगी एक एक्सरसाइज रॉड से लटककर खुदकुशी की है। उन्हें रात 11 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और मौत से महज एक घंटे पहले यानी रात 10 बजे तक ट्विशा अपने मायके वालों से बात कर रही थीं।

 

 

रसूख का चक्रव्यूह और मुख्यमंत्री आवास के बाहर 'आत्मदाह' की चेतावनी

ट्विशा की मौत की खबर मिलते ही नोएडा से भागे-भागे आए उनके पिता नवनिधि शर्मा और भाई ने भोपाल में न्याय के लिए मोर्चा खोल दिया। परिवार का आरोप है कि आरोपियों का रसूख इतना बड़ा है कि वे जांच को प्रभावित कर रहे हैं। इस बात को तब बल मिला जब केस दर्ज होने के तुरंत बाद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई, जबकि मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी और वह 10,000 रुपये का इनामी भगोड़ा बनकर फरार हो गया।

 

 

CM आवास के बाहर परिवार ने किया प्रदर्शन

न्याय न मिलता देख ट्विशा के परिवार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास के बाहर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। पिता नवनिधि शर्मा ने रोते हुए चेतावनी दी, "अगर मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला, तो मैं सीएम हाउस के बाहर खुद को आग लगा लूंगा।" परिवार की मांग है कि ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान हैं, इसलिए शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम AIIMS दिल्ली में कराया जाए। साथ ही उन्होंने शव को सड़ने से बचाने के लिए उसे माइनस 4 डिग्री सेल्सियस पर महफूज रखने की गुहार लगाई है।

 

 

गर्भावस्था, चरित्र पर शक और वो आखिरी इंस्टाग्राम मैसेज: "बस तू मत फंसना..."

ट्विशा दो महीने की गर्भवती थीं और उनकी जो वॉट्सऐप चैट सामने आई है, वह किसी भी संवेदनशील इंसान का दिल दहला देने के लिए काफी है। 30 अप्रैल को ट्विशा ने अपनी मां को लिखा था: "मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां…समर्थ पूछता है कि यह बच्चा किसका है? मेरी जिंदगी नरक बन गई है, ये लोग बहुत जालिम हैं।" मौत से चंद मिनट पहले ट्विशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त मीनाक्षी को अपना आखिरी मैसेज भेजा, जो अब इस केस का सबसे बड़ा सस्पेंस बन चुका है। ट्विशा ने लिखा था: "मैं फंस गई हूं, यार। बस तू मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर सकती, सही समय पर कॉल करूंगी।" वह कॉल कभी नहीं आया और अगली सुबह ट्विशा की लाश मिली।

 

 

 

 

 

ससुराल वालों का पलटवार: "बहू को थी नशे की लत और अचानक मूड बदलने की बीमारी"

इस पूरे मामले पर आरोपी पक्ष यानी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने परिवार का बचाव किया है। उन्होंने ट्विशा के परिवार के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मृतका पर ही गंभीर आरोप मढ़ दिए। जमानत याचिका में दावा किया गया है कि ट्विशा को खतरनाक नशे की लत थी और जब उसे नशा नहीं मिलता था, तो उसके हाथ कांपते थे और मूड स्विंग्स होते थे। सास का आरोप है कि परिवार के बार-बार मना करने के बावजूद ट्विशा ने गर्भपात (Abortion) की गोलियां खा ली थीं, जिसके कारण वह मानसिक रूप से अस्थिर थीं। फिलहाल, भोपाल पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की कड़ियों को जोड़ने और सबूत मिटाने के आरोपों की जांच के लिए 6 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है।

 

 

कौन थी ट्विशा शर्मा?

ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली 33 साल की MBA ग्रेजुएट थी, जिसने शादी से पहले मार्केटिंग और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अपना करियर बनाया था। उसने दिल्ली में कई सालों तक काम किया था और ब्यूटी पेजेंट तथा फिल्मों में अपनी भागीदारी के लिए भी जानी जाती थी। ट्विशा 'मिस पुणे' रह चुकी थी और तेलुगू फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लू' में भी नज़र आई थी। एक अपुष्ट LinkedIn प्रोफ़ाइल के अनुसार, उसने खुद को एक मार्केटिंग प्रोफेशनल बताया था, जिसे रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव था। उसने एक्टिंग, फिल्ममेकिंग और क्षेत्रीय सिनेमा में भी अपनी रुचि का ज़िक्र किया था। अपने कॉर्पोरेट और रचनात्मक कामों के अलावा, ट्विशा खुद को एक सर्टिफाइड योगा ट्रेनर और विपश्यना साधक के तौर पर भी पहचान देती थी।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

नेचुरल या कैमिकल वाला? आम खरीदने से पहले जान लें ये 7 आसान ट्रिक
Viral Video: दादा-पोते के डांस पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, बोले- 'दिल को सुकून देने वाला'