
Twisha Sharma Latest Update : भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की सुसाइड मामले में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी सवाल हैं, जिनका जबाव किसी को नहीं मिला है। या यूं कहें कि इन पर किसी की नजर ही नहीं गई। दूसरी तरफ मृतका की मौत के 8 दिन बीत जाने भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। क्योंकि शव अभी अस्पताल में ही पड़ा है।
दरअसल, कल 18 मई को गिरीबाला सिंह के घर का जो सीसीटीवी सामने आया है, उसमें करीब 7 बजे ट्विशा शर्मा छत पर जाते हुए दिख रही है, जिसने एक हाथ में कुछ सामान पकड़ा हुआ था। हालांकि कुछ का कहना है कि वह वही बेल्ट था जिससे उसने फांसी लगाई थी। वहीं कुछ यूजर का कहना है कि उसके हाथ में पानी की बॉटल थी। करीब एक घंटे बाद यानि सवा आठ पर तीन लोग ट्विश की डेड बॉडी को सीढ़ियों से नीचे लाते हुए दिखे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह तीन कौन थे।
बता दें कि सीटीटीवी फुटेज में जो तीन लोग बॉडी लाते दिख रहे हैं, उनसे पुलिस ने पूछताछ की है या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। क्या यह लोग घर में काम करने वाले नौकर हैं? या फिर पति समर्थ के दोस्त? या रिश्तेदार हैं। फिलहाल इसकी की पुलिस डायरी में कोई जिक्र नहीं है। अब सवाल तो यह बनता है कि आखिर अचानक से घर में यह तीन लोग कहां से कब आए हुए थे? क्या इन लोगों के बारे में ट्विशा को जानकारी थी? पीड़िता के परिवार को भी इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर की छत पर ट्विशा का शव फंदे से लटका मिला था। मूल रूप से नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा पेशे से एक एक्ट्रेस और मॉडल थीं। वह साउथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ट्विशा के पति समर्थ हैं, जो भोपाल में पेशे से वकील हैं। जो क्राइम के केस लड़ते हैं। मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक, ट्विशा और समर्थ की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने परिवार की सहमति के बाद दिसंबर 2025 में शादी कर ली।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।