एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर किए गंदे कमेंट के बाद उदयनिधि स्टालिन को मिला नया नाम, जानिए क्या

Published : Aug 04, 2026, 07:01 PM IST
udhayanidhi stalin controversial statements

सार

Udhayanidhi Trisha row : TVK प्रवक्ता अमेरिकी नारायणन ने उदयनिधि स्टालिन की CM विजय और एक्ट्रेस तृषा पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। अब तमिलनाडु की महिलाओं और लोगों ने स्टालिन को नया नाम दिया है।

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री विजय और एक्ट्रेस तृषा को लेकर की गई उनकी एक विवादित टिप्पणी पर जमकर बवाल हो रहा है। TVK के प्रवक्ता अमेरिकी नारायणन ने मंगलवार को उदयनिधि पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की महिलाओं और लोगों ने स्टालिन को एक नया नाम दिया है।

स्टालिन को महिलाओं ने दिया 'वल्गर निधि' नाम

TVK प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उदयनिधि स्टालिन ने किसानों के मंच का इस्तेमाल महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बातें करने के लिए किया। इसलिए अब उदयनिधि स्टालिन को उनके नाम से नहीं बुलाया जा रहा है। तमिलनाडु की महिलाओं और लोगों ने उन्हें एक नया नाम दिया है: 'वल्गर निधि'। उनकी टिप्पणियां शर्मनाक हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला

 एक TVK सदस्य के तौर पर, मैं कल कावेरी प्रोटेस्ट में उदयनिधि के भाषण का इंतजार कर रहा था, क्योंकि वह विपक्ष के नेता हैं। मुझे लगा कि वो सरकार का ध्यान खींचने वाली बातें करेंगे। लेकिन दुर्भाग्य से, उन्होंने किसानों के मंच का इस्तेमाल महिलाओं के बारे में बुरा-भला कहने के लिए किया।"

स्टालिन को  घर से उठाकर ले गई थी पुलिस

बता दें कि पुलिस ने मंगलवार सुबह DMK नेता को चेन्नई के नीलनकरई में उनके आवास से हिरासत में लिया था। पुलिस उन्हें कल कावेरी प्रोटेस्ट मीटिंग में दिए गए सार्वजनिक भाषण पर दर्ज FIR के सिलसिले में पूछताछ के लिए तंजावुर ले गई थी।
उन पर  तमिलनाडु महिला उत्पीड़न  के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मद्रास हाईकोर्ट ने उदयनिधि को रिहा करने के दिए आदेष

इस बीच, मद्रास हाई कोर्ट ने आज तमिलनाडु पुलिस को निर्देश दिया कि एक्ट्रेस तृषा से जुड़ी कथित टिप्पणी के मामले में पूछताछ पूरी करने के बाद DMK विधायक को रिहा कर दिया जाए। अदालत ने उन्हें यह भी निर्देश दिया कि जब भी जरूरत हो, वे जांच में सहयोग करें।

जानिए क्या है पूरा मामला

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कावेरी प्रोटेस्ट के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि को भीड़ के कुछ लोगों ने "तृषा, तृषा" के नारे लगाकर बीच में टोका। कथित तौर पर उन्होंने जवाब दिया, "पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए," और बाद में साफ किया कि वह कावेरी के पानी की बात कर रहे थे।
इस टिप्पणी के बाद, तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की महिला विंग ने तंजावुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि DMK नेता ने एक्ट्रेस तृषा को निशाना बनाते हुए दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Patna Student Protest: आंदोलन के बीच चला Water Cannon, डांस करने लगे प्रदर्शनकारी-WATCH
कौन हैं MP की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया? 'दतिया-बांकीपुर हार पर BJP के लिए कहा कड़वा सच'