
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला 2026 का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की नगरी अवंतिका लगातार विकास के नए कीर्तिमान बना रही है। बाबा श्री महाकाल की नगरी उज्जैन व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। यह विक्रम व्यापार मेला तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है और इससे जिले व आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में मेले के दौरान 23,705 वाहनों की बिक्री पर लगभग 122 करोड़ रुपए की छूट दी गई थी। वहीं वर्ष 2025 में 36,225 वाहनों की बिक्री हुई, जिस पर करीब 187 करोड़ रुपए की छूट प्रदान की गई। इस वर्ष अब तक नगर निगम को 4 करोड़ 10 लाख रुपए की आय प्राप्त हो चुकी है।
विक्रम व्यापार मेले में इस बार फोर व्हीलर के 139 स्टॉल, टू व्हीलर के 36 स्टॉल, कार डेकोरेशन स्टॉल, सांची और बैंकों के स्टॉल लगाए गए हैं। बताया गया कि 3 करोड़ रुपए की जगुआर कार पर करीब 20 लाख रुपए तक की टैक्स बचत हो सकती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा श्री महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अब मात्र 30 मिनट में दर्शन कर खुशी-खुशी लौट रहे हैं। उज्जैन में पहली बार श्री महाकाल वन मेला भी आयोजित किया गया है, जहां वन उत्पादों की प्रदर्शनी और वैद्यों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में बाबा श्री महादेव के देवस्थानों को सजाकर विक्रमोत्सव की शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण महापौर मुकेश टटवाल ने दिया और मेले के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी मेले से उज्जैन नगर निगम को करोड़ों का राजस्व प्राप्त हुआ था।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राहक लोकेंद्र सिंह और जीतेश राठौर को फोर व्हीलर वाहन की चाबी सौंपी। इस मौके पर व्यापार मेले के महत्व और आर्थिक प्रभाव पर भी जानकारी साझा की गई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।