Mahashivratri 2026: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Published : Feb 15, 2026, 08:31 PM IST
Mahashivratri uttar pradesh cm yogi adityanath

सार

महाशिवरात्रि पर CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर सहित कई शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की तथा स्थानीय लोगों, बच्चों और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।

गोरखपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर और भरोहिया के पितेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया तथा दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर पूरे विश्व के कल्याण की प्रार्थना की।

पंचामृत स्नान और वैदिक मंत्रों के साथ हुआ अभिषेक

जनता दर्शन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर में मठ के प्रथम तल स्थित शक्ति मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद और शर्करा से पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद वैदिक विधि से रुद्राभिषेक किया गया। मठ के पुरोहितों और वेदपाठी ब्राह्मणों ने शुक्ल यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के साथ अनुष्ठान पूर्ण कराया। अभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने समस्त जगत के मंगल और शांति की कामना की।

मानसरोवर मंदिर में पूजन और अभिषेक

रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और दूध व जल से अभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और आरती के साथ पूजा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पीतेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक और जनसंवाद

महाशिवरात्रि के दिन दोपहर बाद मुख्यमंत्री भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा पितेश्वरनाथ का दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया और मानवता के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। पांडवकालीन मान्यता वाले इस मंदिर का गोरक्षपीठ से विशेष संबंध माना जाता है और परंपरा के अनुसार गोरक्षपीठाधीश्वर हर वर्ष यहां जलाभिषेक करते हैं।

स्थानीय लोगों और बच्चों से मुलाकात

मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। बच्चों से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद दिया तथा स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विधायक फतेह बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स व डेटा सेंटर से लाखों रोजगार बढ़ाने की बड़ी योजना
UP Health News: योगी सरकार के प्रयास से UP में संचारी रोगों पर काबू, डेंगू-मलेरिया मौतों में बड़ी कमी दर्ज