रोज पी जाते हैं 10 करोड़ कप चाय और नेशनल डिश चिकन टिक्का! बेहद अतरंगी हैं UK के ये 5 रिवाज

Published : Jun 22, 2026, 04:19 PM IST
UK Facts

सार

ब्रिटेन अपनी अतरंगी आदतों के लिए मशहूर है। वहां हर दिन 10 करोड़ कप दूध वाली चाय पी जाती है और भारत का एक फूड वहां का नेशनल डिश है। जानिए 5 अनोखे फैक्ट्स... 

UK Interesting Facts: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफा के बाद ब्रिटेन (UK) एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। 7 साल में छठा प्रधानमंत्री बदलने वाले इस देश (यूनाइटेड किंगडम) का नाम आता है, तो हमारे दिमाग में वहां के लोगों की लाइफस्टाइल, कड़क अंग्रेजी और शाही परिवार आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजनीति से अलग इस देश के आम लोगों की आदतें और यहां के रिवाज बेहद अतरंगी हैं? चाय की गजब दीवानगी से लेकर भारत के एक मशहूर खाने को अपना नेशनल डिश बनाने तक, ब्रिटेन के ये 5 किस्से आपको हैरान कर देंगे। आइए जानते हैं मजेदार फैक्ट्स...

हमारा 'चिकन टिक्का मसाला' अंग्रेजों का है नेशनल डिश

यह बात सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। अगर आपको लगता है कि अंग्रेज सिर्फ उबला हुआ या सादा खाना खाते हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। ब्रिटेन के लोगों ने बाकायदा वोटिंग करके भारत के 'चिकन टिक्का मसाला' को अपना नेशनल डिश यानी राष्ट्रीय भोजन चुना है। 1960 के दशक में भारतीय और एशियाई रसोइयों ने इस मसालेदार डिश को वहां लोकप्रिय बनाया था। अंग्रेजों को इसका स्वाद ऐसा भाया कि उन्होंने अपने सारे पारंपरिक अंग्रेजी खानों को भुलाकर इसे नंबर वन बना दिया।

रोज पी जाते हैं 10 करोड़ कप चाय, लेकिन तरीका है जुदा

चाय के दीवाने सिर्फ भारत में ही नहीं हैं, बल्कि अंग्रेज इस मामले में हमसे भी दो कदम आगे हैं। पूरे ब्रिटेन में हर दिन करीब 10 करोड़ कप चाय पी ली जाती है। सालभर का हिसाब लगाएं तो यह संख्या 36 अरब कप के पार चली जाती है। दुनिया के बाकी देशों में लोग ब्लैक टी या ग्रीन टी पसंद करते हैं, लेकिन ब्रिटेन में कहानी अलग है। वहां के करीब 98% लोग अपनी चाय में दूध मिलाकर पीना पसंद करते हैं। इसके बिना उनकी सुबह अधूरी मानी जाती है।

एक काल्पनिक जानवर है यहां का 'नेशनल एनिमल'

ब्रिटेन के एक हिस्से यानी स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु कोई जीता-जागता जानवर नहीं, बल्कि कहानियों में मिलने वाला 'यूनिकॉर्न' (Unicorn) है। यूनिकॉर्न एक सींग वाला सफेद जादुई घोड़ा होता है। वहां आपको कई ऐतिहासिक जगहों पर यूनिकॉर्न की मूर्तियां दिख जाएंगी, जिन्हें सोने की जंजीर से बंधा हुआ दिखाया जाता है। वहां के लोग इसे शुद्धता और अपार ताकत का प्रतीक मानते हैं।

बिना पासपोर्ट पूरी दुनिया घूम आती थीं यहां की महारानी

पूरी दुनिया में चाहे कोई भी बड़ा राष्ट्रपति हो या प्रधानमंत्री, विदेश जाने के लिए पासपोर्ट की ज़रूरत सबको होती है, लेकिन ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ ऐसा नहीं था। उन्होंने बिना पासपोर्ट के 100 से ज्यादा देशों का सफर किया। वजह यह है कि ब्रिटेन में जितने भी आधिकारिक पासपोर्ट जारी होते हैं, वे सब वहां के राजा या रानी के नाम पर ही बनते हैं। अब जिसके खुद के नाम से दुनिया भर को पासपोर्ट मिलता हो, उसे अपने लिए भला पासपोर्ट की क्या जरूरत!

3 किलो 'चीज' के पीछे पहाड़ी से नीचे कूद जाते हैं लोग

ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में हर साल एक ऐसी प्रतियोगिता होती है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसे 'चीज़ रोलिंग' (Cheese Rolling) कहा जाता है। इसमें एक बेहद खड़ी पहाड़ी (Cooper's Hill) से करीब 3.2 किलोग्राम वजनी गोल 'चीज़' (पनीर का चक्का) नीचे की तरफ फेंका जाता है। इसके बाद दर्जनों प्रतियोगी उस चीज़ को पकड़ने के लिए पहाड़ी से नीचे की ओर दौड़ते हैं, लुढ़कते हैं और गिरते-पड़ते हैं। कई बार लोगों को चोट भी लगती है, लेकिन जो सबसे पहले नीचे बनी फिनिश लाइन को पार करता है, उसे इनाम में वही चीज़ का टुकड़ा दे दिया जाता है। यह खेल 15वीं सदी से चला आ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी Authentic Europe वेबसाइट और अन्य सार्वजनिक सोर्स से ली गई है। इसका मकसद सिर्फ UK से जुड़े रोचक फैक्ट्स और जानकारियां शेयर करना है। कुछ आंकड़े और फैक्ट्स समय के साथ बदल सकते हैं, इसलिए इन्हें अंतिम या आधिकारिक जानकारी न माना जाए।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

आग, धुआं और अफरा-तफरी... 5 Photos में देखिए लखनऊ की भीषण आग का खौफनाक मंजर
'कल कोई भाजपा को जाके तोड़ेगा' Shiv Sena UBT Crisis के बीच Aaditya Thackeray को क्यों हुई टेंशन