UP Board 10th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं में 5 लड़कियों ने टॉप 3 में बनाई जगह, देखिए टॉपर्स लिस्ट

Published : Apr 23, 2026, 05:06 PM ISTUpdated : Apr 23, 2026, 05:11 PM IST
up 10th Result

सार

UP Board 10th Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 90.42% छात्र पास हुए हैं। लगभग 27.5 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज गरुवार 22 अप्रैल को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटupmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं 10वीं बोर्ड एग्जाम में 90.42% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 2026 में 10वीं में 27 लाख 50 हजार 945 छात्रों ने एग्जाम दिए थे। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं एग्जाम रिजल्ट में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।

10वीं की टॉप 3 पॉजिशन में पांचों लड़कियां

दरअसल, 2026 में यूपी बोर्ड 10वीं में टॉप 3 पॉजिशन में पांच लड़कियों ने जगह बनाई है। इन परिणामों में सबसे खास बात यह है कि पाचों ही लड़कियां हैं। यानि इस बार फिर यूपी की बेटियों ने 10वीं के रिजल्ट में बाजी मारी है।

यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लड़कियां

  • यूपी बोर्ड के 10वीं को टॉप करने वाली सीतापुर की कशिश वर्मा हैं। जो पहले स्थान पर हैं। जिन्हें 97.83% अंक मिले हैं।
  • वहीं यूपी बोर्ड की दूसरी और टॉपर बाराबंकी की अंशिका वर्मा है। जिसे भी 97.83% अंक मिले हैं।
  • दूसरे स्थान पर भी बारबंकी की ही बेटी अदिति हैं जिसे 97.50% अंक प्राप्त हुए हैं।
  • तीसरे स्थान पर 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता हैं।
  • चौथे स्थान पर झांसी के ऋषभ साहू हैं, जिन्हें 97.33 मिले हैं।
  •  वहीं पांचवे स्थान पर बाराबंकी की परि वर्मा हैं, जिन्हें भी 97.33% आए हैं।

2026 में यूपी बोर्ड के 10वीं रिज्ल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी

बता दें कि इस बार भी यूपी की बेटियों ने लड़कों की तुलना में 10वीं बोर्ड परिक्षाओं के परिणामों में बाजी मारी है। साल 2026 का 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा है। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 93.76% रहा है। वहीं अगर हम लड़कों की बात करें तो उनका पास प्रतिशत 87.30% रहा है। यानि लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 6.46% ज्यादा अच्छा है।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 5 आसान स्टेप में करें चेक?

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • दूसरी स्टेप में छात्र को वेबसाइट का होम पेज दिखेगा, इस पर 10वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • तीसरी स्टेप में छात्र वेबसाइट के जरिए जो डिटेल मांगी जा रही है वह फिल करें।  फिर उसको सबमिट करें।
  • चौथी स्टेप में स्टूडेंट को स्क्रीन पर उसका रिजल्ट नजर आएगा।
  • लास्ट स्टेप में अब  स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर उसे डाउनलोड कर लें।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दिल्ली के रेपिस्ट की खौफनाक क्राइम कुंडली : दोस्त की पत्नी से रेप के बाद IRS अधिकारी की बेटी की हत्या
ये चीजें खाकर खुद ही बढ़ा रहे हैं बॉडी हीट, गर्मी में रहें अलर्ट