UP Budget 2026: यूपी बना निवेश डेस्टिनेशन, MSME से 3 करोड़ रोजगार, 96 लाख यूनिट पर योगी सरकार का फोकस

Published : Feb 20, 2026, 06:05 PM IST
up budget 2026 msme sector odop cm yogi adityanath

सार

यूपी बजट 2026-27 पर चर्चा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 96 लाख एमएसएमई यूनिट तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार दे रही हैं। ODOP, युवा योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान से रोजगार व निवेश को नई गति मिली है।

लखनऊ। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में रोजगार सृजन का सबसे बड़ा माध्यम एमएसएमई (MSME) सेक्टर है। सरकार ने इस क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए व्यापक और ठोस कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि जिस राज्य के पास मजबूत एमएसएमई नेटवर्क, सस्ता और कुशल मानव संसाधन होता है, वही राज्य बड़े औद्योगिक निवेश आकर्षित कर पाता है। वर्ष 2017 से पहले संभावनाएं तो थीं, लेकिन निवेश का माहौल नहीं था। एमएसएमई इकाइयां उपेक्षित थीं और परंपरागत उद्योग निराशा की स्थिति में थे। पिछले नौ वर्षों में सरकार ने इन्हें पुनर्जीवित करने का काम किया है।

Fiscal Health Index 2025: नीति आयोग की रिपोर्ट में यूपी ‘फ्रंट रनर’

मुख्यमंत्री ने बताया कि नीति आयोग की ‘फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2025’ रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश को ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में रखा गया है। व्यय की गुणवत्ता, पूंजीगत निवेश, ऋण स्थिरता और राजकोषीय अनुशासन के मानकों पर राज्य को संतुलित और मजबूत माना गया है। उन्होंने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने भी प्रदेश की सुदृढ़ राजस्व स्थिति और संतुलित वित्तीय प्रबंधन की सराहना की है। यह उत्तर प्रदेश की बदली हुई आर्थिक स्थिति को दर्शाता है।

One District One Product (ODOP): परंपरागत उद्योगों को नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुरादाबाद का ब्रास उद्योग, फिरोजाबाद का ग्लास उद्योग, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, गोरखपुर का टेराकोटा और भदोही की कालीन जैसी परंपरागत कला और उद्योग सदियों से प्रदेश की पहचान रहे हैं। सरकार ने इन उद्योगों का सर्वे और मैपिंग कर उनकी जरूरतों का आकलन किया। डिजाइन, तकनीक, वित्त, पैकेजिंग, मार्केटिंग और प्रशिक्षण में सहयोग देने के लिए वर्ष 2018 में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना शुरू की गई। इससे पारंपरिक उत्पादों को नया बाजार और नई पहचान मिली।

96 लाख MSME यूनिट: तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज देश में सर्वाधिक लगभग 96 लाख एमएसएमई इकाइयां उत्तर प्रदेश में हैं। इनसे तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार और स्वरोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि सभी एमएसएमई इकाइयों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। पंजीकृत इकाइयों को पांच लाख रुपये तक का सुरक्षा बीमा कवर राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है।

Vishwakarma Shram Samman Yojana: कारीगरों को सशक्त बनाने की पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज की पुरानी अवधारणा को मजबूत करने के लिए वर्ष 2019 में ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ शुरू की गई। इस योजना के तहत कारीगरों को टूलकिट, प्रशिक्षण और सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।

Mukhyamantri Yuva Yojana: 1.10 लाख युवाओं को गारंटीमुक्त ऋण

मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ लागू की गई है। इसके तहत 5 लाख, 7.5 लाख और 10 लाख रुपये तक का गारंटीमुक्त और ब्याजमुक्त ऋण तीन चरणों में दिया जा रहा है। अब तक 1,10,000 से अधिक युवाओं को इस योजना के तहत बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे युवाओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर सफल उद्यमी बनने में मदद करें।

Economic Survey 2026-27: पहली बार सदन में प्रस्तुत हुआ आर्थिक सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पहली बार विधानसभा के अंदर अपना आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया है। यह लंबे समय से चल रहे प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने काम किया है, तो उसके आंकड़े सार्वजनिक होने चाहिए।

Triple T Model: Technology, Trust, Transformation

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने लॉ एंड ऑर्डर सुधारते हुए खुद को निवेश के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है। प्रदेश की नई पहचान ‘ट्रिपल टी’ मॉडल- टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री 4.0 के तहत ऑटोमेशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), बिग डाटा और एआई के माध्यम से प्रदेश ने नई प्रगति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में एआई इंपैक्ट समिट आयोजित हो रहा है, जिसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इंडस्ट्री 5.0 की चर्चा करते हुए कहा कि यह मानव केंद्रित और मूल्य आधारित औद्योगिक मॉडल पर आधारित होगा, जिसमें टेक्नोलॉजी के साथ मानवीय मूल्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

भारत की छवि और राजनीतिक टिप्पणी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत मंडपम में कांग्रेस के युवा संगठन द्वारा की गई घटना देश की छवि खराब करने का प्रयास था। उन्होंने कहा कि जहां 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि मौजूद हों, वहां इस तरह की गतिविधियां उचित नहीं हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं की निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM Yogi Adityanath UP Budget Speech: यूपी की अर्थव्यवस्था मजबूत, कैपिटल खर्च पर बड़ा फोकस
कर्नाटक में 6 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला, CCTV में कैद खौफनाक मंजर