Yogi Adityanath Mother Death: कौन थीं योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी? जानिए जीवन-परिवार की पूरी कहानी

Published : Nov 20, 2026, 03:17 PM IST
Who Was Yogi Adityanath Mother

सार

Who Was Yogi Adityanath Mother: कौन थीं सावित्री देवी? जानिए योगी आदित्यनाथ की मां का जीवन, परिवार, पति आनंद सिंह बिष्ट, बेटे के संन्यास और मां-बेटे की खास मुलाकातों की कहानी।

UP CM Yogi Adityanath Mother Death: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। एक ओर बेटे योगी आदित्यनाथ ने देश की राजनीति में बड़ी पहचान बनाई, तो दूसरी ओर सावित्री देवी ने हमेशा सामान्य ग्रामीण जीवन को ही अपनी दुनिया बनाए रखा। आखिर कौन थीं सावित्री देवी, कैसा रहा उनका पारिवारिक जीवन और संन्यास लेने के बाद बेटे से उनका रिश्ता कैसा रहा? जानिए योगी आदित्यनाथ की मां की जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

कौन थीं सावित्री देवी और कहां बीता उनका जीवन?

सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव की रहने वाली थीं। उनके पति आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में नौकरी करते थे और रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार पहाड़ के एक सामान्य ग्रामीण परिवेश में रहता था। सावित्री देवी ने अपना अधिकांश जीवन परिवार और बच्चों की देखभाल में बिताया। वह कभी राजनीति या सार्वजनिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं रहीं। उनके सात बच्चों में एक बेटा अजय सिंह बिष्ट हैं, जिन्हें आज देश योगी आदित्यनाथ के नाम से जानता है।

ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में सावित्री देवी ने ली अंतिम सांस

बेटे ने 1990 के दशक में चुना संन्यास, कैसे बदली मां-बेटे की जिंदगी?

योगी आदित्यनाथ का जन्म पंचूर गांव में हुआ था। उनका बचपन इसी पहाड़ी माहौल में बीता। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने परिवार से अलग आध्यात्मिक रास्ता चुना और गोरखपुर पहुंचकर महंत अवेद्यनाथ के सानिध्य में रहने लगे। इसके बाद वह गोरक्षपीठ से जुड़ गए और धीरे-धीरे उनकी पहचान एक बड़े धार्मिक और राजनीतिक चेहरे के रूप में बनी। बेटे के इस फैसले के बाद सावित्री देवी का जीवन गांव और परिवार के बीच ही चलता रहा। योगी के संन्यास लेने के कारण मां-बेटे की मुलाकातें भी पहले के मुकाबले काफी कम हो गईं।

पिता के निधन पर क्यों नहीं पहुंच पाए थे योगी आदित्यनाथ?

20 अप्रैल 2020 को योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। उस समय योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर कोरोना महामारी से निपटने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों के कारण पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने का फैसला किया था। यह सावित्री देवी के जीवन का भी बेहद कठिन दौर था।

कब हुई थी मां और बेटे की आखिरी चर्चित मुलाकात?

3 मई 2022 को योगी आदित्यनाथ करीब पांच साल बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें शॉल भेंट की। मां-बेटे की यह मुलाकात काफी भावुक रही थी। इसके बाद 16 जून 2024 को योगी ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके साथ समय बिताया।

बेटे को मुख्यमंत्री बनते देखा, पर खुद सुर्खियों से रहीं दूर

सावित्री देवी की जिंदगी भले ही सुर्खियों से दूर रही, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को एक छोटे से पहाड़ी गांव से निकलकर देश के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री बनते देखा। उनका जीवन एक साधारण मां की उस यात्रा की कहानी रहा, जिसमें बेटे की पहचान दुनिया भर में बनी, लेकिन उनकी अपनी दुनिया हमेशा अपने परिवार और गांव तक सीमित रही।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Maharashtra Crime: पति के अफेयर का शक, 13 लाख की सुपारी देकर एयर होस्टेस की हत्या! 200 CCTV ने खोले राज
GST RELIEF UPDATE: बेवरेज इंडस्ट्री को मिलेगी राहत? चिराग पासवान ने GST पर दिया बड़ा संकेत!