नालायक औलाद सुन लो...दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं, CM योगी ने किसे दी खुली चेतावनी

Published : Jun 01, 2026, 05:54 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

सार

CM Yogi Warning : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निशाने पर कौन? बिजनौर से किसे दिया सख्त संदेश ? योगी ने क्यों कहा- अब ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा? UP में आखिर किस घटना का जिक्र कर CM योगी ने दिखाई सख्ती?

बिजनौर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य में हिंसा फहलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने गाजियाबाद के चर्चित सूर्य प्रताप चौहान हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा-दोस्ती में छुराबाजी बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी। जो इस तरह का कृत्य करेगा उसका अंजाम ऐसा ही होगा। बता दें कि की सीएम योगी यूपी के बिजनौर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।

यूपी में त्यौहार मनाने में डरते थे लोग?

दरअसल, सीएम योगी वर्तमान में यूपी के माहौल के बारे में स्पीच दे रहे थे। उन्होंने कहा- आपने सुना होगा यूपी में पता नहीं किस किस तरह की हरकतें हो रही थीं। वो तो गनीमत है कि सरकार ने पहले से सख्त कदम उठाए हुए हैं। तब शांति पूर्ण तरीके से पर्व और त्यौहार मना पा रहे हैं। एक समय था जब लोगों को दुर्गा पूजा, रामनवमी, दशहरा, कांवड़ यात्रा शिवरात्रि जैसे त्यौहारों को धूमधाम से मनाने में डर डगता था।

-'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं

सीएम योगी ने सूर्या और असद की दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा-'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा आपको अपनी नालायक औलादों को सबक सीखना होगा। अगर आप उनको समझा नहीं पा रहे तोसमझो कि वो गलती कर रहा है...। 

 

 

आए दिन यूपी में होता था दंगा-फसाद

 यूपी के सीएम ने इस बात पर ज़ोर दिया कि विकास केवल एक मज़बूत सुरक्षा माहौल में ही हो सकता है। उन्होंने 2017 से पहले राज्य में फैली अराजकता को याद करते हुए कहा, एक समय था जब बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। व्यपारी को भी एक डर सताता रहता था। आए दिन हिंसा की खबरें आती थीं। आलम यह हो गया था कि आए दिन कर्फ्यू लगता था।  पेशेवर माफिया और अपराधियों ने जीना मुश्किल कर दिया था। जैसे हमारी सेना हर हाल में सीमाओं की रक्षा करती है, वैसे ही उन सैनिकों का सम्मान करना भी नागरिकों का कर्तव्य है।" मुख्यमंत्री ने कहा-"विकास की योजनाएं बेहतर सुरक्षा के माहौल में ही प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकती हैं। आज यूपी चारों तरप से आगे बढ़ रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

LPG Cylinder Price Hike: 1 June से Commercial LPG के बढ़े दाम, बाजार में क्यों मचा हाहाकार?
TMC में बड़ा बवाल! ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, 2 विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता