Published : Feb 23, 2026, 01:03 PM ISTUpdated : Feb 23, 2026, 01:25 PM IST
Teacher Student Classroom viral video: देवरिया में टीचर पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगा है। क्लासरूम का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल ने आरोपी को हटा दिया। पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई की तैयारी है।
स्कूल को हमेशा बच्चों के लिए सुरक्षित जगह माना जाता है। माता-पिता भरोसे के साथ अपने बच्चों को पढ़ने भेजते हैं। लेकिन देवरिया से सामने आई एक घटना ने इस भरोसे को झटका दिया है। यहां एक टीचर पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया।
25
क्लासरूम के अंदर का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि क्लासरूम के अंदर एक टीचर छात्रा के साथ गलत हरकत कर रहा है। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने इसे देवरिया का बताया। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया। लोग स्कूल प्रशासन से जवाब मांगने लगे।
35
आरोपी टीचर को स्कूल से निकाला गया
टीचर की पहचान अश्वनी शर्मा के रूप में बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीचर को पद से हटा दिया है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो करीब दो महीने पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। सही रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
55
डिस्क्लेमर
इस वीडियो में आपत्तिजनक विजुअल्स हैं। 18 साल से कम उम्र के लोग इस तरह के वीडियो को ना देखें। एशियानेट न्यूज ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।